विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

BSF द्वारा बांग्लादेश सीमा पर सांप और मगरमच्छों के उपयोग का प्रस्ताव विचाराधीन

CC0 / / Snake
Snake - Sputnik भारत, 1920, 06.04.2026
सब्सक्राइब करें
बाढ़ प्रभावित भारत-बांग्लादेश की पूर्वी सीमा पर भौगोलिक जटिलताओं के कारण बाड़ लगाना कठिन है। विकल्प के तौर पर मगरमच्छ और सांप जैसे सरीसृपों के उपयोग का प्रस्ताव है। हालांकि, घनी आबादी वाले इन क्षेत्रों में यह कदम दोनों और के स्थानीय निवासियों के लिए, विशेषकर बाढ़ के दौरान, जानलेवा खतरा साबित हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घुसपैठ और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात अपनी यूनिटों को नदी के संवेदनशील इलाकों में सांपों और मगरमच्छों जैसे सरीसृपों को पानी में उतारने की संभावना जांचने का निर्देश दिया है।

26 मार्च को BSF मुख्यालय से बांग्लादेश सीमा पर सभी यूनिटों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया कि "सरीसृपों का इस्तेमाल गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार है।" द हिंदू के अनुसार, संदेश में यह भी कहा गया, "नदी से सटे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से सांप और मगरमच्छ जैसे सरीसृपों की तैनाती कितनी व्यवहारिक होगी, इसकी समीक्षा होनी बाकी है।"

अधिकारियों ने साफ किया कि यह विचार अभी भी शुरुआती चरण में है और इसे लागू नहीं किया गया है।
द हिंदू ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, “अभी तक सरीसृपों पर दिए गए निर्देशों को लागू नहीं किया गया है। ये निर्देश इसकी संभावना तलाशने के लिए आए हैं। कई चुनौतियां हैं… सरीसृप कैसे मिलेंगे और नदी के किनारे रहने वाले स्थानीय लोगों पर इसका क्या असर हो सकता है?”
सीमा सुरक्षा बल (BSF) बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ लगी भारतीय सीमाओं की रक्षा करता है।
People take pictures on a bridge, with the headquarters of the Russian foreign ministry and a tower of the Kremlin in the background, in Moscow, Russia, March 30, 2026. - Sputnik भारत, 1920, 06.04.2026
यूक्रेन संकट
यूक्रेन बातचीत अभी रुकी हुई है, US के पास अभी बहुत सारे दूसरे काम हैं: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала