https://hindi.sputniknews.in/20260411/24-ghnte-men-yuukren-ko-bhaariii-nuksaan-1200-se-jyaadaa-sainik-maarie-ge-riuusii-rikshaa-mntraaly-10740494.html
24 घंटे में यूक्रेन को भारी नुकसान, 1200 से ज्यादा सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय
24 घंटे में यूक्रेन को भारी नुकसान, 1200 से ज्यादा सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय
Sputnik भारत
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले दिन रूसी सेना के 'सेंटर' समूह के खिलाफ लड़ाई में 345 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इसके अलावा, दूसरे मोर्चों पर भी यूक्रेन को भारी जन-हानि और सैन्य उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा।
2026-04-11T17:39+0530
2026-04-11T17:39+0530
2026-04-11T19:40+0530
यूक्रेन संकट
यूक्रेन
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन का जवाबी हमला
रूस
रूसी सेना
विशेष सैन्य अभियान
रक्षा मंत्रालय (mod)
वायु रक्षा
ड्रोन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/13/7170659_0:0:2500:1407_1920x0_80_0_0_331c2e3db7eaf37086546ae643a400ed.jpg
मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना के 'त्सेंत्र' ग्रुप के क्षेत्र में यूक्रेन के 345 से ज्यादा सैनिक मारे गए।रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी सेना के 'सेवेर' समूह ने 180 से अधिक, 'वोस्तोक' समूह ने 285 से अधिक, 'ज़ापद' समूह ने 190 से अधिक, 'यूग' समूह ने 160 तक, और 'द्नेपर' समूह ने 40 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।जारी बयान के मुताबिक, रूस के फाइटर जेट, लड़ाकू ड्रोन, मिसाइल बलों और तोपखाने ने यूक्रेन के 152 इलाकों में हमले किए। इन हमलों में उन औद्योगिक, ऊर्जा और परिवहन सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जो यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रही थीं। साथ ही यूक्रेन के ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकाने भी निशाने पर रहे।इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 259 ड्रोन और 12 निर्देशित हवाई बमों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
https://hindi.sputniknews.in/20260411/riuus-auri-yuukren-ne-kii-357-kaidiyon-kii-adlaa-bdlii-uae-ne-nibhaaii-mdhysth-kii-bhuumikaa-10740176.html
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/13/7170659_0:0:2224:1667_1920x0_80_0_0_a9bc3547129c13167f2644638b6b3fb1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस-यूक्रेन युद्ध, रूस, यूक्रेन, रूसी सेना, रूसी रक्षा मंत्रालय
रूस-यूक्रेन युद्ध, रूस, यूक्रेन, रूसी सेना, रूसी रक्षा मंत्रालय
24 घंटे में यूक्रेन को भारी नुकसान, 1200 से ज्यादा सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय
17:39 11.04.2026 (अपडेटेड: 19:40 11.04.2026) विशेष सैन्य अभियान पर नई जानकारी साझा करते हुए रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेनी सेना को कई मोर्चों पर भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना के 'त्सेंत्र' ग्रुप के क्षेत्र में यूक्रेन के 345 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यूक्रेन ने 345 से अधिक सैनिक, 5 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 8 मोटर वाहन, एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्टेशन और 2 फील्ड आर्टिलरी गन गंवाए। इनमें अमेरिका में बनी 155 मिमी M777 हॉवित्जर भी शामिल है।"
रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी सेना के 'सेवेर' समूह ने 180 से अधिक, 'वोस्तोक' समूह ने 285 से अधिक, 'ज़ापद' समूह ने 190 से अधिक, 'यूग' समूह ने 160 तक, और 'द्नेपर' समूह ने 40 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
जारी बयान के मुताबिक, रूस के फाइटर जेट, लड़ाकू ड्रोन, मिसाइल बलों और तोपखाने ने यूक्रेन के 152 इलाकों में हमले किए। इन हमलों में उन औद्योगिक, ऊर्जा और परिवहन सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जो यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रही थीं। साथ ही यूक्रेन के ड्रोन भंडारण केंद्रों तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकाने भी निशाने पर रहे।
इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 259 ड्रोन और 12 निर्देशित हवाई बमों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।