https://hindi.sputniknews.in/20260417/shtru-drion-kii-hvaa-men-prtiikshaa-kriegaa-bhaarit-kaa-nyaa-drion-riodhii-astr-10767170.html
शत्रु ड्रोन की हवा में प्रतीक्षा करेगा भारत का नया ड्रोन रोधी अस्त्र
शत्रु ड्रोन की हवा में प्रतीक्षा करेगा भारत का नया ड्रोन रोधी अस्त्र
Sputnik भारत
महत्वपूर्ण सैनिक ठिकानों को ड्रोन आक्रमणों से सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वायुसेना ऐसे एंटी ड्रोन सिस्टम ला रही है जो आसमान में मंडराते हुए शत्रु ड्रोन की प्रतीक्षा करेंगे ताकि उस आक्रमण से निबटा जा सके।
2026-04-17T12:14+0530
2026-04-17T12:14+0530
2026-04-17T12:20+0530
डिफेंस
भारत
भारत सरकार
भारतीय वायुसेना
ईरान
अमेरिका
इजराइल
पाकिस्तान
ड्रोन
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/0c/10473869_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_2dad0778196fa82edfaee5337a5aa222.jpg
ये स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम हवा में मंडराते हुए शत्रु के ड्रोन को नष्ट करने या उसे निष्क्रिय करने की क्षमता रखेंगे। रक्षा सूत्रों से Sputnik को मिली जानकारी के अनुसार ये एंटी ड्रोन सिस्टम स्वदेशी रक्षा उद्योग द्वारा बनाए जा रहे हैं।कैसे काम करेगा सिस्टम ये एंटी ड्रोन सिस्टम ट्यूब द्वारा छोड़े जाएंगे और इन्हें हेलीकॉप्टर, किसी वाहन या किसी इमारत से छोड़ा जा सकेगा। यह सिस्टम छोड़े जाने के बाद 8000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मंडराता रहेगा और तय महत्वपूर्ण ठिकाने पर आने वाले आक्रमणकारी ड्रोन की तलाश करता रहेगा।यह ड्रोन को मार गिराने यानि हार्ड किल या उसे निष्क्रिय करने यानि सॉफ्ट किल दोनों ही तरह के विकल्पों का प्रयोग कर सकेगा। इस सिस्टम में किसी ड्रोन की जानकारी पाने, पहचानने और नष्ट करने की क्षमता होगी।युद्धक्षेत्र में क्यों बढ़ा ड्रोन का महत्वहाल के वर्षों में युद्धक्षेत्र में ड्रोन ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। ड्रोन सिस्टम सस्ते होते हैं और इन्हें बिना किसी बड़े आधारभूत ढांचे के शत्रु के ऊपर छोड़ा जा सकता है।ड्रोन आक्रमणों से बचाव के लिए मिसाइलों का प्रयोग करने के लिए बड़े आधारभूत ढांचे की आवश्यकता होती है। ड्रोन को सामान्य रडार से पहचानना और फिर उन्हें एयर डिफेंस मिसाइलों से नष्ट करना न केवल बहुत ज्यादा मंहगा होता है बल्कि यह पूरी तौर पर सुरक्षा भी नहीं दे पाता।हाल के संघर्षों से मिला सबकईरान के अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे युद्ध में ईरान ने अपने कम मूल्य के ड्रोन से न केवल अपने शत्रुओं को भारी क्षति पहुंचाई साथ ही युद्ध में उनके खर्च को भी बहुत ज्यादा बढ़ा दिया। पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने भारी संख्या में ड्रोन का प्रयोग किया था।इसी लिए भारत लगातार ड्रोन युद्धकला में पारंगत हो रहा है और ड्रोन रोधी अस्त्रों को विकसित कर रहा है। भारत सरकार ऐसे ड्रोन रोधी अस्त्र चाहती है जो अभेद्य हों साथ ही कम मूल्य के हों।
https://hindi.sputniknews.in/20260416/mdhy-puuriv-men-tainaat-ameriikii-yuddhpot-iiriaanii-misaail-lnchrion-ke-nishaane-pri-adhikaariii-10765151.html
भारत
ईरान
अमेरिका
इजराइल
पाकिस्तान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/02/0c/10473869_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_ab24d1448ccab4d2bf31b9b2e43ffd4d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारत भारत सरकार भारतीय वायुसेना ईरान अमेरिका इज़रायल पाकिस्तान ड्रोन मिसाइल
भारत भारत सरकार भारतीय वायुसेना ईरान अमेरिका इज़रायल पाकिस्तान ड्रोन मिसाइल
शत्रु ड्रोन की हवा में प्रतीक्षा करेगा भारत का नया ड्रोन रोधी अस्त्र
12:14 17.04.2026 (अपडेटेड: 12:20 17.04.2026) महत्वपूर्ण सैनिक ठिकानों को ड्रोन आक्रमणों से सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वायुसेना ऐसे एंटी ड्रोन सिस्टम ला रही है जो आसमान में मंडराते हुए शत्रु ड्रोन की प्रतीक्षा करेंगे ताकि उस आक्रमण से निबटा जा सके।
ये स्वदेशी एंटी ड्रोन सिस्टम हवा में मंडराते हुए शत्रु के ड्रोन को नष्ट करने या उसे निष्क्रिय करने की क्षमता रखेंगे। रक्षा सूत्रों से Sputnik को मिली जानकारी के अनुसार ये एंटी ड्रोन सिस्टम स्वदेशी रक्षा उद्योग द्वारा बनाए जा रहे हैं।
ये एंटी ड्रोन सिस्टम ट्यूब द्वारा छोड़े जाएंगे और इन्हें हेलीकॉप्टर, किसी वाहन या किसी इमारत से छोड़ा जा सकेगा। यह सिस्टम छोड़े जाने के बाद 8000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर मंडराता रहेगा और तय महत्वपूर्ण ठिकाने पर आने वाले आक्रमणकारी ड्रोन की तलाश करता रहेगा।
यह ड्रोन को मार गिराने यानि हार्ड किल या उसे निष्क्रिय करने यानि सॉफ्ट किल दोनों ही तरह के विकल्पों का प्रयोग कर सकेगा। इस सिस्टम में किसी ड्रोन की जानकारी पाने, पहचानने और नष्ट करने की क्षमता होगी।
युद्धक्षेत्र में क्यों बढ़ा ड्रोन का महत्व
हाल के वर्षों में युद्धक्षेत्र में ड्रोन ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। ड्रोन सिस्टम सस्ते होते हैं और इन्हें बिना किसी बड़े आधारभूत ढांचे के शत्रु के ऊपर छोड़ा जा सकता है।
ड्रोन आक्रमणों से बचाव के लिए मिसाइलों का प्रयोग करने के लिए बड़े आधारभूत ढांचे की आवश्यकता होती है। ड्रोन को सामान्य रडार से पहचानना और फिर उन्हें एयर डिफेंस मिसाइलों से नष्ट करना न केवल बहुत ज्यादा मंहगा होता है बल्कि यह पूरी तौर पर सुरक्षा भी नहीं दे पाता।
हाल के संघर्षों से मिला सबक
ईरान के अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे युद्ध में ईरान ने अपने कम मूल्य के ड्रोन से न केवल अपने शत्रुओं को भारी क्षति पहुंचाई साथ ही युद्ध में उनके खर्च को भी बहुत ज्यादा बढ़ा दिया। पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान ने भारी संख्या में ड्रोन का प्रयोग किया था।
इसी लिए भारत लगातार ड्रोन युद्धकला में पारंगत हो रहा है और ड्रोन रोधी अस्त्रों को विकसित कर रहा है। भारत सरकार ऐसे ड्रोन रोधी अस्त्र चाहती है जो अभेद्य हों साथ ही कम मूल्य के हों।