यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

24 घंटे में 1,100 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman near Krasnoarmeysk
A Russian serviceman near Krasnoarmeysk - Sputnik भारत, 1920, 19.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेन को कई मोर्चों पर जन-हानि और सैन्य साजो-सामान का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
मंत्रालय ने बयान में कहा कि रूसी सेना के "सेंटर" ग्रुप की कार्रवाई में यूक्रेन के 315 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
जारी बयान के मुताबिक, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने 315 से अधिक सैनिक, 7 बख़्तरबंद लड़ाकू वाहन, 6 मोटर वाहन और 3 फील्ड आर्टिलरी गन गंवाए"।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना के "सेवेर" समूह ने 165 से अधिक, "वोस्तोक" समूह ने 240 तक, "ज़ापद" समूह ने 200 तक, "यूग" समूह ने 200 से अधिक और "द्नेपर" समूह ने 50 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया।
इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के 142 इलाकों में हमले किए। इन हमलों में रूस ने उन यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सेना की जरूरतों के लिए इस्तेमाल हो रही थीं।
साथ ही ड्रोनों के उत्पादन और प्रक्षेपण सुविधाओं तथा यूक्रेनी सैनिकों और विदेशी भाड़े के लड़ाकों के अस्थायी ठिकानों पर भी हमले किए गए।
A Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 17.04.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सैनिकों ने खार्कोव क्षेत्र में ज़ायबिनो बस्ती को मुक्त कराया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала