https://hindi.sputniknews.in/20260420/yuukren-daurie-pri-slovaak-piiem-fiko-kii-htyaa-kii-aashnkaa-vriishth-slovaak-saansd-10778685.html
यूक्रेन दौरे पर स्लोवाक पीएम फिको की हत्या की आशंका: वरिष्ठ स्लोवाक सांसद
यूक्रेन दौरे पर स्लोवाक पीएम फिको की हत्या की आशंका: वरिष्ठ स्लोवाक सांसद
Sputnik भारत
स्लोवाक संसद के उपाध्यक्ष टिबोर गास्पर ने Sputnik को बताया कि यदि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको कीव की यात्रा करते हैं, तो उन पर हत्या का प्रयास होने का खतरा है।
2026-04-20T12:53+0530
2026-04-20T12:53+0530
2026-04-20T12:53+0530
विश्व
स्लोवाकिया
यूक्रेन
वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की
यूरोप
हंगरी
तेल
तेल का आयात
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/07/06/9407339_0:161:3069:1887_1920x0_80_0_0_120dc27397fc42e52e0d2462a0752c57.jpg
वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने 27 फरवरी को सूचित किया था कि ज़ेलेंस्की ने वर्तमान मुद्दों पर बातचीत करने के लिए फिको को यूक्रेन आने का निमंत्रण दिया था।उन्होंने आगे रेखांकित किया कि "संभावित यात्रा पर निर्णय लेते समय, फिको को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि ज़ेलेंस्की ने हाल ही में हंगरी के प्रधानमंत्री [विक्टर ऑर्बान] से कहा था कि उन्हें फिको का पता मालूम है, जिसे शारीरिक हिंसा की धमकी के रूप में माना जा सकता है।"यूक्रेन ने 27 जनवरी को स्लोवाकिया और हंगरी के लिए अपने क्षेत्र के माध्यम से द्रुज़बा पाइपलाइन के जरिए रूसी तेल का ट्रांज़िट रोक दिया। कीव ने पाइपलाइन को हुए नुकसान का हवाला दिया है, जबकि स्लोवाक अधिकारियों का मानना है कि पाइपलाइन काम कर सकती है, और तेल की आपूर्ति को बंद करना यूक्रेन का एक राजनीतिक निर्णय है, जिसका उद्देश्य ब्लैक्मेल करना है।
https://hindi.sputniknews.in/20260325/drujbaa-tel-paarigmn-firi-se-shuriuu-hone-tk-hngriii-ne-yuukren-ko-gais-aapuuriti-bnd-kii-prdhaan-mntrii-oribaan-10670849.html
स्लोवाकिया
यूक्रेन
यूरोप
हंगरी
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/07/06/9407339_169:0:2898:2047_1920x0_80_0_0_6831f3013bc6fb1cf4e3349f0c4381df.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूक्रेन, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको, वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की, तेल की आपूर्ति, ड्रुज़बा पाइपलाइन, हंगरी
यूक्रेन, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको, वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की, तेल की आपूर्ति, ड्रुज़बा पाइपलाइन, हंगरी
यूक्रेन दौरे पर स्लोवाक पीएम फिको की हत्या की आशंका: वरिष्ठ स्लोवाक सांसद
स्लोवाकिया की संसद के उपाध्यक्ष टिबोर गास्पर ने Sputnik को बताया कि यदि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको कीव की यात्रा करते हैं, तो उन पर "जानलेवा हमला" होने की प्रबल संभावना है।
वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने 27 फरवरी को सूचित किया था कि ज़ेलेंस्की ने वर्तमान मुद्दों पर बातचीत करने के लिए फिको को यूक्रेन आने का निमंत्रण दिया था।
गास्पर ने कहा, "ज़ेलेंस्की ने फिको को औपचारिक निमंत्रण भेजा। हालांकि, उन्होंने ऐसी वार्ता की संभावना पर नकारात्मक या आलोचनात्मक प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने ऐसे प्रस्तावों को अनुचित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कीव की यात्रा करने की योजना नहीं बना रहे हैं, क्योंकि यह उनके लिए राजनीतिक और सुरक्षा दृष्टि से अस्वीकार्य होगा। प्रधानमंत्री ने तेल और ऊर्जा के मामले में राजनीतिक दबाव डालने के लिए ज़ेलेंस्की की आलोचना भी की है। इसके अलावा, उन्हें सुरक्षा कारणों से कीव की यात्रा न करने की सलाह दी गई है, जहां विशेषज्ञों के अनुसार उनकी हत्या के प्रयास का खतरा हो सकता है।"
उन्होंने आगे रेखांकित किया कि "संभावित यात्रा पर निर्णय लेते समय, फिको को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि ज़ेलेंस्की ने हाल ही में हंगरी के प्रधानमंत्री [विक्टर ऑर्बान] से कहा था कि उन्हें फिको का पता मालूम है, जिसे शारीरिक हिंसा की धमकी के रूप में माना जा सकता है।"
यूक्रेन ने 27 जनवरी को स्लोवाकिया और हंगरी के लिए अपने क्षेत्र के माध्यम से द्रुज़बा पाइपलाइन के जरिए
रूसी तेल का ट्रांज़िट रोक दिया। कीव ने पाइपलाइन को हुए नुकसान का हवाला दिया है, जबकि स्लोवाक अधिकारियों का मानना है कि पाइपलाइन काम कर सकती है, और तेल की आपूर्ति को बंद करना यूक्रेन का एक राजनीतिक निर्णय है, जिसका उद्देश्य ब्लैक्मेल करना है।