https://hindi.sputniknews.in/20260427/2-mt-yuuriiyaa-prtivrish-utpaadn-krine-vaalaa-bhaarit-riuus-snyukt-udym-snyntr-do-saal-men-hogaa-taiyaari-10812858.html
2 MT यूरिया प्रतिवर्ष उत्पादन करने वाला भारत, रूस संयुक्त उद्यम संयंत्र दो साल में होगा तैयार
2 MT यूरिया प्रतिवर्ष उत्पादन करने वाला भारत, रूस संयुक्त उद्यम संयंत्र दो साल में होगा तैयार
Sputnik भारत
रूस और भारत द्वारा ₹20,000 करोड़ निवेश वाले संयुक्त उद्यम संयंत्र बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता सालाना 2 मिलियन टन (MT) यूरिया बनाने की होगी। इसके अगले दो सालों में पूरा होने की उम्मीद है।
2026-04-27T19:40+0530
2026-04-27T19:40+0530
2026-04-27T19:40+0530
भारत-रूस संबंध
रूस का विकास
रूस
मास्को
भारत
आत्मनिर्भर भारत
भारत का विकास
भारत सरकार
दिल्ली
नरेन्द्र मोदी
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7816869_0:0:3060:1722_1920x0_80_0_0_583da8a359466ec23f18bbd7652dcf98.jpg
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन पोटाश के मैनेजिंग डायरेक्टर, पीएस गहलोत ने कहा कि रूस में प्रस्तावित प्लांट के लिए कंसल्टेंट सरकारी कंपनी प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया (PDI) ने पिछले हफ्ते प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट जमा कर दी है।यह संयंत्र, रूस की यूरालकेम और भारत की IP, RCF और NF के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है, और इसके रूस के समारा में तोग्लियाट्टी में बनने की उम्मीद है। यह रूसी संयुक्त उधम, इफ्को और कृभको के ‘ओमान इंडिया फर्टिलाइजर’ के बाद इस तरह का सबसे बड़ी संयुक्त उद्यम परियोजना होगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260320/kremlin-on-reports-that-india-is-seeking-additional-fertiliser-supplies-from-russia-10654772.html
रूस
मास्को
भारत
दिल्ली
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/07/0a/7816869_165:0:2896:2048_1920x0_80_0_0_649aa771441513593eedf4230f964450.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस का विकास , रूस , मास्को , भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , नरेन्द्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन, द्विपक्षीय रिश्ते, द्विपक्षीय व्यापार
रूस का विकास , रूस , मास्को , भारत, आत्मनिर्भर भारत, भारत का विकास, भारत सरकार, दिल्ली , नरेन्द्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन, द्विपक्षीय रिश्ते, द्विपक्षीय व्यापार
2 MT यूरिया प्रतिवर्ष उत्पादन करने वाला भारत, रूस संयुक्त उद्यम संयंत्र दो साल में होगा तैयार
इंडियन पोटाश (IP) के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से मीडिया ने बताया कि रूस और भारत द्वारा ₹20,000 करोड़ निवेश वाले संयुक्त उद्यम संयंत्र बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता सालाना 2 मिलियन टन (MT) यूरिया बनाने की होगी। इसके अगले दो सालों में पूरा होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन पोटाश के मैनेजिंग डायरेक्टर, पीएस गहलोत ने कहा कि रूस में प्रस्तावित प्लांट के लिए कंसल्टेंट सरकारी कंपनी प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया (PDI) ने पिछले हफ्ते प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट जमा कर दी है।
गहलोत ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस को बताया, "यूरिया संयंत्र अगले दो सालों में तैयार हो जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि तीन भारतीय सरकारी कंपनी IP, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF), और नेशनल फर्टिलाइजर्स (NF) – जल्द ही प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर फैसला ले सकती हैं। गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित यूरिया सयंत्र देश के लिए स्थायी और भरोसेमंद आपूर्ति स्रोत के रूप में काम करेगा।
यह संयंत्र,
रूस की यूरालकेम और भारत की IP, RCF और NF के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है, और इसके रूस के समारा में तोग्लियाट्टी में बनने की उम्मीद है।
यह रूसी संयुक्त उधम, इफ्को और कृभको के ‘ओमान इंडिया फर्टिलाइजर’ के बाद इस तरह का सबसे बड़ी संयुक्त उद्यम परियोजना होगा।