भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

2 MT यूरिया प्रतिवर्ष उत्पादन करने वाला भारत, रूस संयुक्त उद्यम संयंत्र दो साल में होगा तैयार

© Sputnik / SERGEI BOBYLYOVIn this pool photograph distributed by the Russian state agency Sputnik, Russia's President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi take a walk during an informal meeting at the Novo-Ogaryovo state residence, outside Moscow, on July 8, 2024.
In this pool photograph distributed by the Russian state agency Sputnik, Russia's President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi take a walk during an informal meeting at the Novo-Ogaryovo state residence, outside Moscow, on July 8, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 27.04.2026
सब्सक्राइब करें
इंडियन पोटाश (IP) के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से मीडिया ने बताया कि रूस और भारत द्वारा ₹20,000 करोड़ निवेश वाले संयुक्त उद्यम संयंत्र बनाया जा रहा है, जिसकी क्षमता सालाना 2 मिलियन टन (MT) यूरिया बनाने की होगी। इसके अगले दो सालों में पूरा होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन पोटाश के मैनेजिंग डायरेक्टर, पीएस गहलोत ने कहा कि रूस में प्रस्तावित प्लांट के लिए कंसल्टेंट सरकारी कंपनी प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया (PDI) ने पिछले हफ्ते प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट जमा कर दी है।
गहलोत ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस को बताया, "यूरिया संयंत्र अगले दो सालों में तैयार हो जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि तीन भारतीय सरकारी कंपनी IP, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF), और नेशनल फर्टिलाइजर्स (NF) – जल्द ही प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर फैसला ले सकती हैं। गहलोत ने कहा कि प्रस्तावित यूरिया सयंत्र देश के लिए स्थायी और भरोसेमंद आपूर्ति स्रोत के रूप में काम करेगा।
यह संयंत्र, रूस की यूरालकेम और भारत की IP, RCF और NF के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है, और इसके रूस के समारा में तोग्लियाट्टी में बनने की उम्मीद है।
यह रूसी संयुक्त उधम, इफ्को और कृभको के ‘ओमान इंडिया फर्टिलाइजर’ के बाद इस तरह का सबसे बड़ी संयुक्त उद्यम परियोजना होगा।
E. B. Manohar farmer sprays natural fertilizer on his crop at his farm in Khairevu village in Anantapur district in the southern Indian state of Andhra Pradesh, India, Wednesday, Sept. 14, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 20.03.2026
व्यापार और अर्थव्यवस्था
रूस उन देशों में से एक है जो उर्वरकों की वैश्विक मांग में आई वृद्धि को पूरा करने में सक्षम: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала