यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सैनिकों ने सुमी क्षेत्र में कोरचाकोवका बस्ती को कराया मुक्त

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian servicemen of the 275th self-propelled artillery regiment, 1st Guards Tank Army of the West group of forces, fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions
Russian servicemen of the 275th self-propelled artillery regiment, 1st Guards Tank Army of the West group of forces, fire a BM-21 Grad multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 30.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि रूसी सेना ने सुमी इलाके में कोरचाकोवका बस्ती को मुक्त करा लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "सेवर बैटलग्रुप की इकाइयों ने सुमी इलाके में कोरचाकोवका बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।"

बयान के मुताबिक, रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में नोवोअलेक्सांद्रोवका गांव को भी मुक्त करा लिया है।
रूस के त्सेंत्र बैटलग्रुप के खिलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन के 295 से ज़्यादा सैनिक मारे गए, वहीं सेवर बैटलग्रुप ने 240 से ज़्यादा यूक्रेनी सैनिकों को खत्म कर दिया है। इसके अलावा वोस्तोक बैटलग्रुप ने 275 से ज़्यादा सैनिकों को, ज़ापाद बैटलग्रुप ने 190 तक यूक्रेनी सैनिकों को, यूग बैटलग्रुप ने 100 से ज़्यादा सैनिकों को, और द्नेपर बैटलग्रुप ने 25 तक सैनिकों को मार गिराया।
रूसी सेना ने यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं को भी निशान बनाया, साथ ही ड्रोन निर्माण और प्रक्षेपण केंद्रों को भी नुकसान पहुँचाया। रूसी काला सागर बेड़े ने काला सागर में यूक्रेनी सेना की चार मानव रहित नावों को भी नष्ट कर दिया।
रूस सुमी और डोनेट्स्क दोनों इलाकों में रणनीतिक बढ़त बना रहा है और अग्रिम मोर्चों पर यूक्रेन को काफ़ी नुकसान पहुँचा रहा है।
यूक्रेन के ऊर्जा और ड्रोन केंद्रों पर हमले और काला सागर में नौसैनिक ड्रोनों को नष्ट किया जाना, यूक्रेन की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने और लंबी लड़ाई में उसकी व्यवस्था को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है।
Combat work of a UAV crew on the Kupyansk sector of the front - Sputnik भारत, 1920, 30.04.2026
यूक्रेन संकट
रूसी ड्रोन यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी विदेशी सैन्य उपकरण छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала