डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारत और कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 का दूसरा संस्करण जारी

© PhotoCINBAX-II 2026
CINBAX-II 2026 - Sputnik भारत, 1920, 11.05.2026
सब्सक्राइब करें
भारतीय सेना और रॉयल कंबोडियन आर्मी के जवानों के बीच 4 मई से 17 मई 2026 तक यह अभ्यास कंबोडिया के कैंप बेसिल स्थित टेको सेन फनोम थॉम म्रियास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर में जारी रहेगा।
इस अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से करीब 120 जवान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अधिकतर सैनिक मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट से हैं वहीं रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 सैनिक भी इसमें भाग ले रहे हैं।

दरअसल यह अभ्यास मित्र देशों के साथ भारत के चल रहे रक्षा सहयोग का एक हिस्सा है और यह आतंकवाद-रोधी अभियानों और शांति स्थापना मिशनों पर केंद्रित है।

इसका मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच तालमेल, समन्वय और संयुक्त ऑपरेशन क्षमता को मजबूत करना है।
Navy Day in Russian cities - Sputnik भारत, 1920, 23.11.2023
डिफेंस
रूस और भारत की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास बंगाल की खाड़ी में हुआ सम्पन्न
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала