भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी कच्चा तेल आयात ने रुपये पर दबाव घटा: तेल विश्लेषक

© Photo : Social MediaRussian oil
Russian oil - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2026
सब्सक्राइब करें
इस हफ़्ते भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.61 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इसकी मुख्य वजहें होर्मुज ऊर्जा संकट, फेड के रुख, FDI प्रवाह में सुस्ती और FPI के अधिक बहिर्प्रवाह के कारण अमेरिकी डॉलर (USD) का मज़बूत होना हैं।
तेल विश्लेषक ने Sputnik इंडिया को बताया कि भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की लगातार खरीद न केवल दिल्ली को इतिहास के सबसे भीषण ऊर्जा संकट के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने में मदद मदद करता है, बल्कि भारतीय रुपये (INR) की स्थिति को भी स्थिर करता है।
"पिछले कुछ वर्षों में रूसी कच्चे तेल के साथ भारत के अनुभव ने ऊर्जा, सुरक्षा और बाहरी संतुलन, इन तीनों ही क्षेत्रों में इसके ठोस लाभों को प्रदर्शित किया है," लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप (LSEG) में ऊर्जा विशेषज्ञ अर्पित चांदना ने कहा।
अर्पित ने रेखांकित किया कि भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच रूसी कच्चा तेल खरीदने से भारत को चालू खातों पर दबाव कम करने में मदद मिली है और भुगतान संतुलन को समर्थन मिला है।
चांदना ने कहा, “रुपये-आधारित निपटान तंत्रों को साथ-साथ अपनाने से डॉलर के बहिर्प्रवाह को सीमित करने में भी मदद मिली है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार को समर्थन मिला है और मुद्रा की अस्थिरता कम हुई है।”
विशेषज्ञ ने अनुमान लगाया कि दिल्ली सालाना $7-10 अरब बचाने में सफल रहा, जिससे भारतीय रुपये पर भी दबाव कम हुआ।

चांदना ने कहा, "इसके साथ ही, इस बदलाव ने भारत को अपनी पारंपरिक रूप से मध्य-पूर्व-केंद्रित स्रोत रणनीति से हटकर विविधता लाने में सक्षम बनाया है, जिससे भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आपूर्ति और लचीलेपन में सुधार हुआ है।"

दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाला यह देश अपनी लगभग 85% ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आयातित कच्चे तेल पर निर्भर है, और अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (SPR) को बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है; वर्तमान में इसके पास 74 दिनों का भंडार मौजूद है।
भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों को बताया कि नई दिल्ली ने इस हफ़्ते भी रूसी तेल की खरीद जारी रखी है, क्योंकि ऐसा करना "व्यावसायिक रूप से समझदारी भरा" फैसला है। भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि दिल्ली ने छूट पर ध्यान दिए बगैर भी रूस से तेल की खरीद जारी रखी है। उनके बयान देने के कुछ ही घंटों बाद, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक छूट की घोषणा की, जिसके तहत देशों को "समुद्र में फंसा" रूसी तेल खरीदने की अनुमति दी गई; मार्च के बाद से यह तीसरी ऐसी छूट है।
हाल के हफ्तों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं भारतीय जनता से मितव्ययिता की दुर्लभ अपील करते हुए उनसे विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने का आग्रह किया है, जो कि लगभग 700 अरब डॉलर से थोड़ा कम है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति अनसुलझी रहने के कारण तेल बिल बढ़ रहे हैं।
केप्लर के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल का आयात औसतन लगभग 2.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन (bpd) रहा, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov (right) and Indian External Affairs Minister Subrahmanyam Jaishankar - Sputnik भारत, 1920, 14.05.2026
भारत और रूस के वरिष्ठ राजनयिकों ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के संकेत दिए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала