यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पश्चिम ने स्टारोबेल्स्क कॉलेज की त्रासदी को नकारकर मानवीय गरिमा खो दी है: रूसी विदेश मंत्रालय

 - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने पत्रकारों से कहा कि स्टारोबेल्स्क कॉलेज की त्रासदी को नकारकर पश्चिम ने अपनी मानवीय गरिमा खो दी है।
मारिया ज़खारोवा ने कहा कि रूस को पता चला है कि टोक्यो ने जापानी पत्रकारों को स्टारोबेल्स्क के कॉलेज पर यूक्रेनी हमले से जुड़े घटनाक्रमों पर रिपोर्ट करने से मना कर दिया है।
इससे पहले शनिवार को उन्होंने बताया कि रूसी विदेश मंत्रालय मास्को में मान्यता प्राप्त उन विदेशी पत्रकारों को लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक के स्टारोबेल्स्क स्थित कॉलेज पर हुए यूक्रेनी हमलों वाली जगह के दौरे पर ले जाएगा, जो उसको देखना चाहेंगे।

ज़खारोवा ने पत्रकारों से कहा, "इस दौरे पर जाने के लिए हमें बीबीसी की ओर से आधिकारिक इनकार मिला है। उन्होंने अपने बचाव में कोई बहाना तक नहीं दिया, बस कहा कि वे नहीं जाएंगे। यह उनका जानबूझकर लिया गया निर्णय है। और वे वहां इस समय जो कुछ हो रहा है, उसकी कोई रेपोर्टिंग भी नहीं करेंगे। हमें पता चला है कि सीएनएन छुट्टी पर है। साथ ही हमें यह जानकारी भी मिली है कि टोक्यो की सम्बन्धित आधिकारिक संस्था ने रूस में मान्यता प्राप्त जापानी पत्रकारों को स्टारोबेल्स्क से जुड़े घटनाक्रमों पर किसी भी प्रकार की रिपोर्ट करने से मना कर दिया।"

प्रवक्ता ने कहा, "यही पश्चिम का तथाकथित लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।"
इसके साथ ज़खारोवा ने कहा कि स्टारोबेल्स्क कॉलेज हमले की ग्राउंड ज़ीरो रिपोर्टिंग के लिए तैयार हुए कई विदेशी पत्रकार।
“पत्रकार वहाँ मौजूद रहेंगे। हमें बड़ी संख्या में पत्रकारों से आवेदन मिले हैं। हम उन्हें वहां पहुंचाने के लिए सारी व्यवस्था करेंगे। अनुवादक भी वहाँ होंगे। और यह आवश्यक है ताकि पूरा विश्व अपनी आंखों से देख सके और कानों से सुन सके कि कीव शासन वास्तव में क्या कर रहा है,” उन्होंने बताया।
The aftermath of Ukraine's drone attack on a school and a dormitory in the Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2026
यूक्रेन संकट
बीबीसी ने कॉलेज पर यूक्रेनी हमले के स्थल का दौरा करने से इनकार किया है: रूसी विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала