यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

विदेशी पत्रकारों को यूक्रेनी हमले का निशाना बने कॉलेज के दौरे पर ले जाया जाएगा: रूसी विदेश मंत्रालय

सब्सक्राइब करें
मास्को में मौजूद मान्यता प्राप्त विदेशी पत्रकारों को यूक्रेनी ड्रोन हमले का निशाना बने लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक स्थित कॉलेज के दौरे पर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, "कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पश्चिमी देशों और विशेष रूप से लातविया की स्थायी प्रतिनिधि ने गरिमा की सारी हदें पार करते हुए सफेद झूठ बोला कि स्टारोबेल्स्क के कॉलेज पर यूक्रेनी सेना ने कोई हमला नहीं किया है। उनके इस झूठ का पर्दाफाश करने के लिए, हम मास्को में मौजूद विदेशी पत्रकारों को खुद ग्राउंड ज़ीरो पर लेकर जाएंगे।"
"मुझे उम्मीद है कि बीबीसी और सीएनएन उस समय छुट्टी पर नहीं होंगे,” मारिया ज़खारोवा ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पश्चिमी देशों के ये दावे पूरी तरह से "झूठ" हैं कि कॉलेज पर यूक्रेन ने कभी कोई हमला ही नहीं किया।

Consequences of the Ukrainian Armed Forces' UAV's attack in Starobelsk, Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2026
यूक्रेन संकट
लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक के कॉलेज पर यूक्रेनी हमला: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала