यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कीव में रक्षा उद्योग और सैन्य ठिकानों पर हमले करेगा रूस: विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian Army BM-21 Grad multiple rocket launcher fires leaflet shells towards Ukrainian positions in the course of Russia's military operation in Ukraine, in the direction of the town of Krasny Liman, Donetsk People's Republic, Russia.
A Russian Army BM-21 Grad multiple rocket launcher fires leaflet shells towards Ukrainian positions in the course of Russia's military operation in Ukraine, in the direction of the town of Krasny Liman, Donetsk People's Republic, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि रूस, कीव में यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़े ठिकानों पर सिलसिलेवार और सुनियोजित हमले शुरू करने जा रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक, स्टारोबेल्स्क में एक छात्रावास पर यूक्रेन द्वारा किये गए हमले ने "सब्र का बांध तोड़ दिया" है।

इन हमलों के निशाने पर वे सभी ठिकाने होंगे, जहां ड्रोन की डिजाइनिंग, उत्पादन, प्रोग्रामिंग और उन्हें युद्ध के लिए तैयार किया जाता है। रूस का आरोप है कि कीव प्रशासन इन ड्रोनों का इस्तेमाल नाटो विशेषज्ञों की मदद से कर रहा है, जो उन्हें पुर्जों की आपूर्ति, ख़ुफ़िया जानकारी और सटीक निशाना लगाने में मदद देते हैं।

विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ये हमले यूक्रेन के सैन्य कमान केंद्रों और निर्णय लेने वाले प्रशासनिक मुख्यालयों पर भी किए जाएंगे।

इसके साथ ही, रूसी विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों और राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों से तुरंत कीव छोड़ने की अपील की है। कीव के स्थानीय नागरिकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह के सैन्य और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े ठिकानों से सुरक्षित दूरी बना लें।
Consequences of the Ukrainian Armed Forces' UAV's attack in Starobelsk, Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2026
यूक्रेन संकट
स्टारोबेल्स्क कॉलेज पर यूक्रेनी ड्रोन हमला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала