https://hindi.sputniknews.in/20260525/pshinyaan-kii-niitiyaa-aarimeniyaa-ko-riuusii-auri-yuurieshiyn-aarithik-sngh-baajaarion-se-duuri-kri-dengii-medvedev-10980827.html
पशिनयान की नीतियाँ आर्मेनिया को रूसी और यूरेशियन आर्थिक संघ बाज़ारों से दूर कर देंगी: मेदवेदेव
पशिनयान की नीतियाँ आर्मेनिया को रूसी और यूरेशियन आर्थिक संघ बाज़ारों से दूर कर देंगी: मेदवेदेव
Sputnik भारत
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान की खतरनाक नीतियों की वजह से आर्मेनियाई लोगों की रूसी बाज़ार सहित पूरे यूरेशियन आर्थिक संघ तक पहुँच खत्म हो जाएगी।
2026-05-25T17:36+0530
2026-05-25T17:36+0530
2026-05-25T17:36+0530
रूस की खबरें
रूस का विकास
रूस
मास्को
आर्मेनिया
द्विपक्षीय रिश्ते
यूरेशियन आर्थिक संघ
द्विपक्षीय व्यापार
व्यापार गलियारा
दिमित्री मेदवेदेव
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/01/9526263_0:0:3168:1782_1920x0_80_0_0_8e919ea3383f9a78c4f4256aaabb9b4d.jpg
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि पशिन्यान की नीतियों की वजह से आर्मेनिया को मौजूदा दरों से तीन गुना ज़्यादा महंगी रूसी गैस यूरोपीय कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।उन्होंने आगे सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नागरिकों से पूछें कि क्या वे इतनी ज़्यादा कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं? इसके अलावा मेदवेदेव आगे कहते हैं कि रूस के रणनीतिक साझेदार आर्मेनियाई नेता नहीं है बल्कि आर्मेनिया के लोग हैं।रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने रूस और आर्मेनिया के बीच संबंधों को विकसित करने के लिए आर्मेनिया में एक रचनात्मक नेतृत्व की ज़रूरत पर जोर दिया।इसके बावजूद, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अपने भविष्य और विकास के मार्ग का चुनाव करने का अंतिम निर्णय आर्मेनिया की जनता का ही होगा।
https://hindi.sputniknews.in/20260520/aarimeniyaa-kaa-nato-auri-eu-kii-ori-riujhaan-riuus-ke-khilaaf-tnaav-ko-bdhaa-rihaa-hai-visheshgya-10953365.html
रूस
मास्को
आर्मेनिया
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/08/01/9526263_196:0:2927:2048_1920x0_80_0_0_d0469157acb2f762d67f907de7ecca86.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस का विकास , रूस , मास्को , आर्मेनिया, द्विपक्षीय रिश्ते, यूरेशियन आर्थिक संघ, द्विपक्षीय व्यापार, व्यापार गलियारा, दिमित्री मेदवेदेव
रूस का विकास , रूस , मास्को , आर्मेनिया, द्विपक्षीय रिश्ते, यूरेशियन आर्थिक संघ, द्विपक्षीय व्यापार, व्यापार गलियारा, दिमित्री मेदवेदेव
पशिनयान की नीतियाँ आर्मेनिया को रूसी और यूरेशियन आर्थिक संघ बाज़ारों से दूर कर देंगी: मेदवेदेव
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान की खतरनाक नीतियों पर बात करते हुए रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि इन नीतियों की वजह से आर्मेनियाई लोगों की रूसी बाज़ार सहित पूरे यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) तक पहुंच खत्म हो जाएगी।
मेदवेदेव ने पत्रकारों से कहा, "आर्मेनिया की जनता इस व्यक्ति विशेष के कार्यों की वजह से रूसी बाज़ार सहित पूरे EAEU के साथ दशकों में बने आर्थिक संबंधों को खो देगी।"
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि पशिन्यान की नीतियों की वजह से आर्मेनिया को मौजूदा दरों से तीन गुना ज़्यादा महंगी रूसी गैस यूरोपीय कीमतों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
उन्होंने आगे सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नागरिकों से पूछें कि क्या वे इतनी ज़्यादा कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं? इसके अलावा मेदवेदेव आगे कहते हैं कि
रूस के रणनीतिक साझेदार आर्मेनियाई नेता नहीं है बल्कि आर्मेनिया के लोग हैं।
जब मेदवेदेव से पूछा गया कि क्या रूस आर्मेनिया को एक साझेदार के रूप में देखने का अपना नज़रिया बदल रहा है, तो उन्होंने कहा, "आर्मेनिया ऐतिहासिक रूप से हमारा बहुत करीबी देश और रणनीतिक साझेदार रहा है। मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहता हूँ कि हमारे संबंध आर्मेनिया के आम लोगों के साथ हैं, न कि वहां के किसी खास नेता से।"
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने
रूस और आर्मेनिया के बीच संबंधों को विकसित करने के लिए आर्मेनिया में एक रचनात्मक नेतृत्व की ज़रूरत पर जोर दिया।
मेदवेदेव ने पत्रकारों से कहा, "हम आर्मेनिया और वहां की जनता के साथ बराबरी के स्तर पर रचनात्मक और आपसी हित वाले सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसके लिए हमारे साझेदार देश में एक ऐसा समझदार और सकारात्मक नेतृत्व होना चाहिए, जो रूस के साथ मजबूत रिश्ते बनाने का इच्छुक हो।"
इसके बावजूद, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अपने भविष्य और विकास के मार्ग का चुनाव करने का अंतिम निर्णय आर्मेनिया की जनता का ही होगा।