विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

US के साथ बातचीत पर ईरान का दोटूक बयान: पहले युद्धविराम समझौता, फिर परमाणु मुद्दे की बारी

© AP Photo / Vahid SalemiMojtaba Khamenei, the son of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, center, attends the annual Quds, or Jerusalem Day rally in Tehran, Iran, on May 31, 2019
Mojtaba Khamenei, the son of Iranian Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, center, attends the annual Quds, or Jerusalem Day rally in Tehran, Iran, on May 31, 2019 - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
सब्सक्राइब करें
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने सोमवार को कहा कि ईरान और अमेरिका युद्धविराम के शुरुआती समझौते पर पहुंचने के बाद ही 60 दिनों के भीतर परमाणु मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

बाघई ने पत्रकारों से कहा, "इस बात पर सहमति बनी कि जैसे ही [युद्ध खत्म करने से जुड़े] ज्ञापन पर काम पूरा हो जाएगा, उसके 60 दिनों के भीतर दोनों पक्ष ज्ञापन के उन कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिन पर चर्चा की ज़रूरत है, साथ ही कई अन्य विषयों पर भी बात होगी; जिनमें से एक विषय परमाणु मुद्दा भी है।"

इससे एक दिन पहले अमेरिका की तरफ से ऐलान किया गया था कि ईरान की साथ समझौता हो गया है और तेहरान और वाशिंगटन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे लेकिन ईरान की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।
President Donald Trump speaks during the swearing in of Kevin Warsh as Chairman of the Federal Reserve in the East Room of the White House, Friday, May 22, 2026, in Washington - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
डिफेंस
संभावित समझौते से अभी भी बहुत दूर हैं अमेरिका और ईरान: मीडिया रिपोर्ट
28 फरवरी से अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले से शुरू हुए युद्ध में 39 दिन बाद दो हफ्ते का युद्ध विराम घोषित किया था जो अभी आगे बढ़ता जा रहा है, इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए मध्यस्थों के जरिए कई बार प्रस्तावों का आदान प्रदान किया गया है लेकिन अभी भी अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала