यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूरोप का हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र यूक्रेन: FSB

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंHead of the Federal Security Service Aleksandr Bortnikov
Head of the Federal Security Service Aleksandr Bortnikov - Sputnik भारत, 1920, 26.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के निदेशक अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव ने मंगलवार को कहा कि कीव शासन ने देश को रूस के खिलाफ सैन्य और तबाही फैलाने वाले आतंकवादी अभियानों के लिए एक मंच बना दिया है, यह सब यूरोपीय संघ (EU) की जल्द सदस्यता के झूठे वादे के तहत किया जा रहा है।
FSB ने आगे बताया कि यूक्रेन नए तरह के हथियारों के परीक्षण और AI प्रणालियों में सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने का एक केंद्र बन गया है।
FSB निदेशक अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव ने कहा, "2026 की शुरुआत में, रूस की FSB और बेलारूस की KGB ने यूक्रेन के 500 से अधिक विस्फोटक उपकरणों की रूस में तस्करी करने के प्रयास को विफल कर दिया। यूक्रेनी आपराधिक समूहों ने सिंथेटिक नशीले पदार्थों का उत्पादन बढ़ा दिया है जिससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल रूस में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने वालों की मदद के लिए किया जाता है।"

इसके आगे बोर्तनिकोव ने बयान में बताया कि ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों से जुड़े NGOs और संस्थानों की बढ़ती गतिविधियां CIS (स्वतंत्र राज्यों का राष्ट्रमंडल) देशों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।

बयान में बताया, "पश्चिमी खुफिया एजेंसियां ​​CIS के भीतर ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिनसे नागरिकों के मिजाज और व्यवहार को चुनिंदा तरीके से प्रभावित किया जा सके।"
FSB निदेशक ने जोर देते हुए बताया कि NATO एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में चुनिंदा जैविक हथियार विकसित करने का एक कार्यक्रम जारी रखे हुए है और जिसके लिए CIS देशों में भी प्रयोगशालाएं संचालित हो रही हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала