व्यापार और अर्थव्यवस्था

पुतिन तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर कज़ाकिस्तान पहुंचे

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin and Kazakh President Kassym-Jomart Tokayev, May 27
Russian President Vladimir Putin and Kazakh President Kassym-Jomart Tokayev, May 27 - Sputnik भारत, 1920, 27.05.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिन के राजकीय दौरे पर कज़ाकिस्तान पहुंच गए हैं। बुधवार को Sputnik के एक संवाददाता ने इसकी पुष्टि की।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के मुताबिक, पुतिन और कज़ाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव 28 मई को रूस और कज़ाकिस्तान के बीच चल रहे कई अहम संयुक्त परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
यह दौरा 27 से 29 मई तक चलेगा। इस दौरान पुतिन सुप्रीम यूरेशियन इकोनॉमिक काउंसिल(EAEU) की बैठक और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
पेसकोव ने बताया, “गुरुवार इस राजकीय यात्रा का सबसे अहम दिन होगा। औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच छोटे और विस्तृत स्तर पर बातचीत होगी। एजेंडे में शामिल सभी प्रमुख परियोजनाओं पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन और टोकायेव के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे और भरोसेमंद संबंध हैं, जिससे दोनों देशों के मुद्दों पर खुलकर और प्रभावी बातचीत संभव हो पाती है।
इस बीच, रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के CEO एलेक्सी लिखाचेव ने बताया कि पुतिन की इस यात्रा के दौरान कज़ाकिस्तान के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण को लेकर दो अंतर-सरकारी समझौते तैयार किए गए हैं।

उन्होंने रूसी अख़बार इज़वेस्टिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “दो अंतर-सरकारी समझौते—जिनमें एक ‘स्टेशन एग्रीमेंट’ भी शामिल है, जिसमें परमाणु ऊर्जा परियोजना के तकनीकी पहलुओं का पूरा खाका है, पुतिन की यात्रा से पहले हस्ताक्षर के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Armenian Prime Minister Nikol Pashinyan. File photo - Sputnik भारत, 1920, 25.05.2026
रूस की खबरें
पशिनयान की नीतियाँ आर्मेनिया को रूसी और यूरेशियन आर्थिक संघ बाज़ारों से दूर कर देंगी: मेदवेदेव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала