https://hindi.sputniknews.in/20260529/pshchim-ne-staariobelsk-mudde-se-dhyaan-htaane-ke-lie-riomaaniyaa-drion-vivaad-ko-hvaa-dii-11024649.html
पश्चिम ने स्टारोबेल्स्क मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए रोमानिया ड्रोन विवाद को हवा दी
पश्चिम ने स्टारोबेल्स्क मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए रोमानिया ड्रोन विवाद को हवा दी
Sputnik भारत
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि यूक्रेनी शासन द्वारा स्टारोबेल्स्क में बच्चों की हत्या से ध्यान हटाने के लिए पश्चिमी मीडिया ने... 29.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-29T21:20+0530
2026-05-29T21:20+0530
2026-05-29T21:20+0530
राजनीति
यूरोप
यूक्रेन
रूस
ड्रोन
ड्रोन हमला
मारिया ज़खारोवा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/1e/7253103_0:0:3071:1728_1920x0_80_0_0_abce4677e5e3f42e65d61df2c597c504.jpg
इससे पहले रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन गलाती शहर में एक इमारत की छत से टकरा गया। बुखारेस्ट ने इस घटना के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराया। रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को तलब किया और उन कूटनीतिक कदमों की जानकारी दी, जो बुखारेस्ट द्वारा उठाए जाएंगे।देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद, जिसमें ड्रोन घटना के परिणामों पर चर्चा की गई, रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने ऐलान किया कि देश ने कॉन्स्टांटा में रूसी महावाणिज्य दूतावास को बंद करने और रूस के महावाणिज्य दूत को "अवांछित व्यक्ति" घोषित करने का निर्णय लिया है।
https://hindi.sputniknews.in/20260528/no-response-from-un-osce-to-appeals-regarding-ukrainian-strike-russian-ombudswoman-10999626.html
यूरोप
यूक्रेन
रूस
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/04/1e/7253103_323:0:3054:2048_1920x0_80_0_0_e6963b5d2c97340cf320d2c66d716a58.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
यूरोप , यूक्रेन , रूस , ड्रोन, ड्रोन हमला, मारिया ज़खारोवा
यूरोप , यूक्रेन , रूस , ड्रोन, ड्रोन हमला, मारिया ज़खारोवा
पश्चिम ने स्टारोबेल्स्क मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए रोमानिया ड्रोन विवाद को हवा दी
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि यूक्रेनी शासन द्वारा स्टारोबेल्स्क में बच्चों की हत्या से ध्यान हटाने के लिए पश्चिमी मीडिया ने रोमानिया में ड्रोन घटना को लेकर उन्माद फैला दिया है।
उन्होंने कहा, "पश्चिम ने रोमानिया में ड्रोन घटना को लेकर मीडिया उन्माद का इस्तेमाल स्टारोबिल्स्क में ज़ेलेंस्की द्वारा बच्चों की उस हत्या से ध्यान हटाने के लिए किया है, जिसे यूरोपीय संघ ने प्रायोजित और समर्थित किया था| साथ ही, कॉन्स्टांटा में रूसी महावाणिज्य दूतावास को बंद करने को सही ठहराना भी स्पष्ट रूप से इस उन्माद का उद्देश्य है।"
इससे पहले रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन गलाती शहर में एक इमारत की छत से टकरा गया। बुखारेस्ट ने इस घटना के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराया। रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को तलब किया और उन कूटनीतिक कदमों की जानकारी दी, जो बुखारेस्ट द्वारा उठाए जाएंगे।
देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद, जिसमें ड्रोन घटना के परिणामों पर चर्चा की गई, रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन ने ऐलान किया कि देश ने कॉन्स्टांटा में रूसी महावाणिज्य दूतावास को बंद करने और रूस के महावाणिज्य दूत को "अवांछित व्यक्ति" घोषित करने का निर्णय लिया है।