राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

स्टारोबेल्स्क हमला कोई इत्तेफ़ाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है: रूसी लोकपाल

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंForeign Journalists Come Face to Face With Starobelsk Tragedy
Foreign Journalists Come Face to Face With Starobelsk Tragedy - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आम नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं। यह मुद्दा उस विशेष बैठक का मुख्य विषय था, जो स्टारोबेल्स्क में हुई दुखद घटना के बाद आयोजित की गई थी, रूसी लोकपाल यांना लंतरातोवा ने मंगलवार को एक बयान में कहा।
इस घटना में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमले में एक शैक्षणिक भवन और एक छात्रावास को निशाना बनाया गया था, जहाँ बच्चे सो रहे थे। इस हमले में 21 बच्चों की मौत हो गई थी।
हम देख रहे हैं कि ऐसे हमले लगातार जारी हैं। हर दिन नए सबूत सामने आ रहे हैं। हाल ही में हेनिचेस्क में एक खेल मैदान पर हमला हुआ, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, यांना लंतरातोवा ने बताया।

लंतरातोवा ने कहा कि आज लुगांस्क में एक ड्रोन ने एक सार्वजनिक बस को निशाना बनाया। हर दिन नागरिक परिवहन को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। वे लोग, जो केवल अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी जी रहे होते हैं। आज लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक में यात्रियों से भरी एक सार्वजनिक बस पर हमले की खबरें सामने आई हैं।

यह कोई इत्तेफ़ाक नहीं है और न ही कोई गलती है। यह आम लोगों को डराने और आतंकित करने की एक सोची-समझी रणनीति है 'जानबूझकर, सुनियोजित और बेरहम'
लंतरातोवा ने बताया कि वह पहले ही संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त को एक पत्र भेज चुकी हैं और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को संबंधित सबूत सौंप चुकी हैं। उम्मीद है कि इन तथ्यों को गंभीरता से सुना जाएगा और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएँ इन घटनाओं का उचित आकलन करेंगी। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार, ऐसे कृत्यों को युद्ध अपराध माना जा सकता है।

लंतरातोवा ने कहा कि, आज अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC) के प्रतिनिधियों ने लुगांस्क और स्टारोबेल्स्क का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थलों का निरीक्षण किया, मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात की, अस्पतालों का दौरा किया और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की मानवाधिकार आयुक्त अन्ना सोरोका से बातचीत की।

उम्मीद है कि यह दौरा उन लोगों की आँखें खोलेगा जो अब तक चुप रहना पसंद करते थे, और सच्चाई को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में मदद करेगा।
लंतरातोवा ने आगे कहा कि वह ICRC के प्रतिनिधियों के साथ अपनी आगामी बैठक का इंतज़ार कर रही हैं। उनका मानना है कि यह सच्चाई को सामने लाने और इन घटनाओं का निष्पक्ष तथा उचित मूल्यांकन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
Ukraine's drone attack at a school in the Lugansk People's Republic - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2026
यूक्रेन संकट
स्टारोबेल्स्क पर यूक्रेन का हमला 'जानबूझकर किया गया अपराध': क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала