विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

US का ईरानी टैंकर और क़ेशम द्वीप पर हमला, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों बनाया निशाना

© Photo : IRNAIRGC attacked targets in Erbil with ballistic missiles.
IRGC attacked targets in Erbil with ballistic missiles. - Sputnik भारत, 1920, 03.06.2026
सब्सक्राइब करें
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने सबसे पहले होर्मुज़ स्ट्रेट के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर हमले के जवाब में क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए गए।
IRGC के मुताबिक उसने लाइबेरिया के झंडे वाले एम एस सी पनाया कंटेनर जहाज़ को एंटी-शिप मिसाइलों से निशाना बनाने के साथ बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर भी हमला किया। इसके अलावा कुवैत में US के एक एयरबेस पर भी हमला किया गया।
IRGC के बयान में चेतावनी दी गई, "अगर कोई हमला होता है, तो उसका जवाब अलग और ज़्यादा सख़्त होगा। इन जवाबी हमलों से सबक मिलना चाहिए।"
अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) बुधवार को दावा किया कि उसने ईरानी मिसाइलों को "सफलतापूर्वक नाकाम" करने के साथ साथ क़ेशम द्वीप पर आत्मरक्षा में हमले किए।
CENTCOM का कहना है कि ईरानी मिसाइलें "अपने तय लक्ष्यों को भेदने में नाकाम रहीं।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала