विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

SPIEF 2026 पश्चिम की रूस विरोधी नीतियों की असफलता को दर्शाता है: ट्यूनीशिया के पूर्व विदेश मंत्री

© Sputnik / Alexandr Kryazhev / मीडियाबैंक पर जाएंSPIEF 2026
SPIEF 2026 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2026
सब्सक्राइब करें
ट्यूनीशिया के पूर्व विदेश मंत्री रफीक अब्देलसलाम ने Sputnik को बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच यह दिखाता है कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस के ख़िलाफ़ लगाये गए आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध असफल हो गए हैं।

अब्देलसलाम ने जोर देकर कहा, "पश्चिमी प्रतिबंध अब अपना उद्देश्य खोने लगे हैं और ये उन देशों के लिए ही उल्टा दांव साबित हो रहे हैं, जिन्होंने इन्हें लागू किया था।"

उन्होंने कहा कि इस फोरम में विदेशी प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या रूस पर बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाती है। साथ ही, यह आर्थिक और व्यापारिक सहयोग के प्रति दुनिया के बढ़ते खुलेपन को भी दिखाती है।

अब्देलसलाम ने कहा, "रूस वर्तमान वैश्विक व्यवस्था में हो रहे बड़े बदलावों को अच्छी तरह समझता है, जो एकध्रुवीयता से निकलकर एक अधिक संगठित बहुध्रुवीय प्रणाली की ओर बढ़ रही है।"

उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियों के बावजूद, ये परिवर्तन "उभरती और तेजी से आगे बढ़ती अंतरराष्ट्रीय शक्तियों" के बीच मज़बूत सहयोग और आर्थिक विकास के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।
सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच 3 से 6 जून 2026 तक आयोजित किया गया था।
Kirill Dmitriev, Russian Direct Investment Fund (RDIF) CEO and Presidential Special Representative for Investment and Economic Cooperation  - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2026
विश्व
वैश्विकतावाद पश्चिमी सभ्यता को नष्ट कर देता है: पुतिन के विशेष दूत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала