विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव, जानें ताज़ा घटनाक्रम

© AP Photo / Vahid SalemiA banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: "Arash drone is the nightmare for Iran's enemies," as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.
A banner shows a graphic depicting Iranian-built drones with a sign in Farsi that reads: Arash drone is the nightmare for Iran's enemies, as an Iranian flag waves at left, in Tehran, Iran, Tuesday, April 21, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2026
सब्सक्राइब करें
रविवार को लेबनान के बेरूत पर इज़रायली हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव फिर चरम पर है। उस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और 20 अन्य घायल हो गए।
कल शाम, इज़रायली मीडिया ने बताया कि ईरान ने उत्तरी इज़राइल पर मिसाइल हमला किया। इसके बाद ख़ातम-अल अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने कहा कि यह हमला लेबनान के ख़िलाफ़ इज़रायली हमलों में वृद्धि के जवाब में किया गया।
ईरानी हमलों के बाद, इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने ईरानी क्षेत्र से हुए हमलों के जवाब में एक धमकी भरा बयान दिया है।
इज़राइल ने भी ईरान पर जवाबी हमला किया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तेहरान में कम से कम दो ज़ोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने बताया कि इज़राइल ने तब्रीज़ शहर के केंद्र को भी निशाना बनाया। इसके अलावा, ख़ूज़स्तान प्रांत की सरकार ने "कारून" रासायनिक कारखाने पर हमलों की जानकारी दी।
इन हमलों के जवाब में, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इज़राइल के तेल-नोफ और नेवातिम एयरबेस के ख़िलाफ़ "नस्र" सैन्य अभियान शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।
हूती आंदोलन ने ईरान के समर्थन में लाल सागर में इज़राइल से जुड़े जहाजों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
बढ़ते तनाव के बीच, इराक़ सरकार ने देश का हवाई क्षेत्र 72 घंटों के लिए बंद करने की घोषणा की है। सीरिया ने भी दमिश्क हवाई अड्डे और देश के दक्षिणी हिस्से में अपना हवाई क्षेत्र 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। यह फैसला राजधानी के ऊपर ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट किए जाने के दौरान हुए भीषण धमाकों के बाद लिया गया।
This handout photo provided by Iran's Revolutionary Guard Corps (IRGC) official website via SEPAH News on January 15, 2021, shows a launch of missiles during a military drill in an unknown location in central Iran - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2026
विश्व
ईरान ने इज़राइल के ख़िलाफ़ जवाबी कार्रवाई शुरू की: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала