यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में खिमिक बस्ती को कराया मुक्त

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian Army T-90 M "Proryv" (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation
A Russian Army T-90 M Proryv (Breakthrough) tank fires at a training ground in the course of Russia's military operation - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक (DPR) में खिमिक बस्ती पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यूग सैन्य समूह की इकाइयों ने डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक में खिमिक बस्ती को पूरी तरह से मुक्त करा लिया है।"

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में रूस के वोस्तोक सैन्य समूह के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूक्रेन के 450 से ज़्यादा सैनिक मारे गए, इसके अलावा यूक्रेन को दूसरे मोर्चों पर भी जान माल का नुकसान हुआ।

मंत्रालय ने कहा, "यूक्रेनी सेना को 450 से ज़्यादा सैनिकों, दो बख्तरबंद लड़ाकू और पांच सामान्य गाड़ियों सहित एक आर्टिलरी गन का नुकसान हुआ है।"

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूस के सेवर सैन्य समूह ने 235 से ज़्यादा, त्सेंत्र सैन्य समूह ने 325 तक, ज़ापद सैन्य समूह ने 220 से ज़्यादा, यूग सैन्य समूह ने 180 से ज़्यादा, और द्नेपर सैन्य समूह ने 35 तक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है।
मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना ने यूक्रेन की सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले परिवहन और ऊर्जा ढांचे पर भी हमला किया।
A 9K35 Strela-10 (Arrow) air defence system - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2026
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 310 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала