https://hindi.sputniknews.in/20260609/israel-tests-us-boundaries-as-tensions-with-iran-escalate---11197241.html
इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अमेरिका के 'धैर्य की परीक्षा': राजनीतिक विश्लेषक
इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अमेरिका के 'धैर्य की परीक्षा': राजनीतिक विश्लेषक
Sputnik भारत
ट्रंप शायद इस क्षेत्र में वीकेंड पर शुरू हुए तनाव को कम करने और एक और युद्ध की ओर बढ़ने से बचने की कोशिश कर रहे हैं, सुरक्षा और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. हसन सेलिम ओज़र्टेम ने Sputnik को बताया।
2026-06-09T18:26+0530
2026-06-09T18:26+0530
2026-06-09T18:26+0530
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
इज़राइल
अमेरिका
लेबनान
यमन
राष्ट्रीय सुरक्षा
अर्थव्यवस्था
डोनाल्ड ट्रंप
हथियारों की आपूर्ति
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/13/10635947_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_b38f7bd5bb638252372ca56490bd2319.jpg
विशेषज्ञ के अनुसार, अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर युद्ध के मौजूदा असर को देखते हुए, ट्रंप को इस क्षेत्रीय संकट के एक "राजनयिक समाधान" की आवश्यकता है।दूसरी ओर, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू "युद्ध को दोबारा शुरू करने, ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने और एक और सैन्य अभियान शुरू करने के पक्ष में हैं।" हालांकि, वे अमेरिकी समर्थन के बिना ऐसा कदम उठाने से हिचकिचा रहे हैं। यही कारण है कि इज़राइल का पूरा ध्यान फिलहाल लेबनान पर केंद्रित है, जिसे नेतन्याहू निशाना बनाने के लिए एक सुरक्षित "ग्रे ज़ोन" (मध्यम मार्ग) मानकर चल रहे हैं, विशेषज्ञ ने कहा। विशेषज्ञ के अनुसार, सैद्धांतिक रूप से अमेरिका के पास "इन दोनों ही मोर्चों को नियंत्रित करने" की ताकत है। लेकिन व्यावहारिक रूप से, इज़राइल "वाशिंगटन की बहुपक्षीय राजनीतिक व्यवस्था का फ़ायदा उठाकर अपने लिए रास्ता बना लेता है। इसी का नतीजा है कि नेतन्याहू लगातार अमेरिकी रुख की परीक्षा ले रहे हैं, विशेषकर लेबनान, सीरिया और यमन के हूती विद्रोहियों के मामलों में।"
https://hindi.sputniknews.in/20260609/us-has-power-over-israel-to-stop-new-war-with-iran-expert-11192735.html
ईरान
इज़राइल
अमेरिका
लेबनान
यमन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/13/10635947_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_53f17d6679d4e2ab36fef336aae90dd8.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, इज़राइल, अमेरिका, लेबनान, यमन, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था , डोनाल्ड ट्रंप, हथियारों की आपूर्ति
ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, इज़राइल, अमेरिका, लेबनान, यमन, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था , डोनाल्ड ट्रंप, हथियारों की आपूर्ति
इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अमेरिका के 'धैर्य की परीक्षा': राजनीतिक विश्लेषक
सुरक्षा और राजनीतिक विश्लेषक डॉ. हसन सेलीम ओज़र्टेम ने Sputnik को बताया कि डोनाल्ड ट्रंप संभवतः इस क्षेत्र में सप्ताहांत से शुरू हुए "तनाव को कम करने" और एक नए युद्ध की "स्थिति से बचने की कोशिश" कर रहे हैं।
विशेषज्ञ के अनुसार, अमेरिका में आगामी मध्यावधि चुनावों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर युद्ध के मौजूदा असर को देखते हुए, ट्रंप को इस क्षेत्रीय संकट के एक "राजनयिक समाधान" की आवश्यकता है।
दूसरी ओर, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू "युद्ध को दोबारा शुरू करने, ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने और एक और सैन्य अभियान शुरू करने के पक्ष में हैं।" हालांकि, वे अमेरिकी समर्थन के बिना ऐसा कदम उठाने से हिचकिचा रहे हैं। यही कारण है कि इज़राइल का पूरा ध्यान फिलहाल लेबनान पर केंद्रित है, जिसे नेतन्याहू निशाना बनाने के लिए एक सुरक्षित "ग्रे ज़ोन" (मध्यम मार्ग) मानकर चल रहे हैं, विशेषज्ञ ने कहा।
ओज़र्टेम ने कहा, "ईरान के हमलों के ख़िलाफ़ इज़राइल की सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि अमेरिका उसे सैन्य साज़ो-सामान और हथियार प्रणालियों की आपूर्ति जारी रखे। साथ ही, वाशिंगटन से मिलने वाली वित्तीय मदद भी बेहद ज़रूरी है।"
विशेषज्ञ के अनुसार, सैद्धांतिक रूप से अमेरिका के पास "इन दोनों ही मोर्चों को नियंत्रित करने" की ताकत है। लेकिन व्यावहारिक रूप से, इज़राइल "वाशिंगटन की बहुपक्षीय राजनीतिक व्यवस्था का फ़ायदा उठाकर अपने लिए रास्ता बना लेता है। इसी का नतीजा है कि नेतन्याहू लगातार
अमेरिकी रुख की परीक्षा ले रहे हैं, विशेषकर लेबनान, सीरिया और यमन के हूती विद्रोहियों के मामलों में।"