https://hindi.sputniknews.in/20260609/us-has-power-over-israel-to-stop-new-war-with-iran-expert-11192735.html
अमेरिका के पास ईरान के साथ नई जंग रोकने के लिए इज़राइल पर दबाव डालने की शक्ति है: विशेषज्ञ
अमेरिका के पास ईरान के साथ नई जंग रोकने के लिए इज़राइल पर दबाव डालने की शक्ति है: विशेषज्ञ
Sputnik भारत
कतर में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में गवर्नमेंट (शासनशास्त्र) के प्रोफ़ेसर मेहरान कामरावा ने Sputnik को बताया कि इज़राइल अमेरिका के समर्थन के बिना ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध दोबारा शुरू नहीं कर सकता।
2026-06-09T12:04+0530
2026-06-09T12:04+0530
2026-06-09T12:04+0530
sputnik मान्यता
अमेरिका
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
डोनाल्ड ट्रंप
इज़राइल
इज़राइल रक्षा सेना
ईरान
मिसाइल विध्वंसक
लेबनान
शांति संधि
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0b/10887018_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_0853ba40d59c2e780c58627413250b26.jpg
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब न देने की चेतावनी दी थी, लेकिन इज़राइल ने अगले ही दिन जवाबी कार्रवाई की।ईरान ने सोमवार को इज़राइल पर हमले रोक दिए, लेकिन चेतावनी दी कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहे तो वह फिर से हमले शुरू कर देगा।लेकिन ईरान की घोषणा के एक घंटे से भी कम समय में इज़राइल ने लेबनान पर बमबारी की, लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने कहा।प्रोफेसर का मानना है कि इज़राइल और ईरान के बीच गोलाबारी किसी बड़े युद्ध में नहीं बदलेगी, क्योंकि ट्रंप को ईरानी नेतृत्व के साथ एक समझौते की ज़रूरत है और नेतन्याहू यह बात जानते हैं।"आम तौर पर इज़राइल और खास तौर पर नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप को नाराज़ नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि यह शांति समझौता डोनाल्ड ट्रंप के लिए महत्वपूर्ण है," विशेषज्ञ ने निष्कर्ष निकाला।
https://hindi.sputniknews.in/20260608/riaashtriiy-surikshaa-auri-hmaarie-logon-ke-lie-shaanti-hmaariii-praathmiktaa-hai-iiriaan-ke-riaashtrpti-11188501.html
अमेरिका
इज़राइल
ईरान
लेबनान
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0b/10887018_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_a959aaab5447456b95927a15289783c1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
अमेरिका, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप, इज़राइल, इज़राइल रक्षा सेना , ईरान, मिसाइल विध्वंसक, लेबनान, शांति संधि, विश्व शांति
अमेरिका, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप, इज़राइल, इज़राइल रक्षा सेना , ईरान, मिसाइल विध्वंसक, लेबनान, शांति संधि, विश्व शांति
अमेरिका के पास ईरान के साथ नई जंग रोकने के लिए इज़राइल पर दबाव डालने की शक्ति है: विशेषज्ञ
क़तर में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में शासनशास्त्र के प्रोफ़ेसर मेहरान कामरावा ने Sputnik को बताया कि इज़राइल अमेरिका के समर्थन के बिना ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध दोबारा शुरू नहीं कर सकता।
खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब न देने की चेतावनी दी थी, लेकिन इज़राइल ने अगले ही दिन जवाबी कार्रवाई की।
"अब हमें पता है कि इज़राइल ने ईरान में कम से कम तीन जगहों पर हमला किया है, जिनमें तेहरान, इस्फ़हान और तबरीज़ शहर सम्मिलित हैं। नेतान्याहू पर जवाब देने का भारी घरेलू दबाव है। वे जवाब दिए बिना नहीं रह सकते थे," कामरावा ने कहा।
ईरान ने सोमवार को
इज़राइल पर हमले रोक दिए, लेकिन चेतावनी दी कि अगर लेबनान पर हमले जारी रहे तो वह फिर से हमले शुरू कर देगा।
लेकिन ईरान की घोषणा के एक घंटे से भी कम समय में इज़राइल ने लेबनान पर बमबारी की, लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने कहा।
प्रोफेसर का मानना है कि इज़राइल और ईरान के बीच गोलाबारी किसी बड़े युद्ध में नहीं बदलेगी, क्योंकि ट्रंप को ईरानी नेतृत्व के साथ एक समझौते की ज़रूरत है और नेतन्याहू यह बात जानते हैं।
"मुझे लगता है कि यह याद रखना ज़रूरी है कि तथाकथित आयरन डोम डिफेंस सिस्टम का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका की सप्लाई पर निर्भर है, और ईरान की तरफ़ से आने वाली मिसाइलों को मार गिराने के लिए इज़राइल को अमेरिकी डिफेंस मिसाइलों और तकनीकी जानकारी की ज़रूरत है और इसलिए यह अमेरिका के लिए एक अच्छी स्थिति है," कामरावा ने कहा।
"आम तौर पर इज़राइल और खास तौर पर नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप को नाराज़ नहीं करना चाहते। वे जानते हैं कि यह शांति समझौता डोनाल्ड ट्रंप के लिए महत्वपूर्ण है," विशेषज्ञ ने निष्कर्ष निकाला।