यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में प्रियुत बस्ती को कराया आजाद

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman near Krasnoarmeysk
A Russian serviceman near Krasnoarmeysk - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR) में प्रियुत बस्ती को आजाद करा लिया गया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पिछले दिन, त्सेंट्र बैटल ग्रुप की यूनिट्स की निर्णायक कार्रवाई के कारण, डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की प्रियुत बस्ती को आज़ाद करा लिया गया है।"
त्सेंट्र बैटलग्रुप की यूनिट्स द्वारा प्रियुत को आज़ाद कराना डोनेट्स्क इलाके में रूसी सेना की लगातार टेक्निकल असर और दुश्मन पर बढ़त को दिखाता है।
पिछले हफ़्ते रूस के त्सेंट्र बैटल ग्रुप के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन के 2,135 से ज़्यादा, सेवर बैटल ग्रुप के साथ 1,570 से ज़्यादा, वोस्तोक के साथ 2,850 से ज्यादा सैनिक मारे गए।
इसके अलावा ज़ापाद बैटल ग्रुप ने 1,460 तक यूक्रेनी सैनिकों को, युग बैटलग्रुप ने 1,035 से ज़्यादा और द्नेपर बैटलग्रुप ने 320 तक सैनिकों को मार गिराया है।
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ईधन और ऊर्जा, परिवहन और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटीज पर भी जवाबी हमले किए हैं।
Russian servicemen fire a BM-27 Uragan (Hurricane) multiple rocket launcher towards Ukrainian positions - Sputnik भारत, 1920, 15.02.2026
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने ज़पोरोज्ये क्षेत्र में त्स्वेत्कोवोये बस्ती को कराया मुक्त: रक्षा मंत्रालय
एक ही हफ्ते में अलग अलग बैटल ग्रुप द्वारा 9,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, जिसका नतीजा यह है कि यूक्रेन द्वारा रक्षात्मक युद्धाभ्यास को बनाए रखने या भविष्य में जवाबी हमले करने की ऑपरेशनल क्षमता में लगातार गिरावट आ रही है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала