विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भारतीय नाविक की मदद की गुहार, US नेवी ने किया नजरअंदाज, जहाज पर हुई मौत

© AP Photo / Asghar BesharatiTankers anchored in the Strait of Hormuz off the coast of Qeshm Island, Iran, April 18, 2026.
Tankers anchored in the Strait of Hormuz off the coast of Qeshm Island, Iran, April 18, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 14.06.2026
सब्सक्राइब करें
विशेष
अमेरिकी नौसेना ने गंभीर रूप से बीमार भारतीय नाविक के लिए एमटी सेलेस्टियल के चालक दल की मदद की अपीलों का जवाब नहीं दिया।
Sputnik द्वारा देखे गए रिकॉर्ड के मुताबिक, ओमान के दुक्म बंदरगाह के पास लंगर डाले एमटी सेलेस्टियल के चालक दल ने 8 जून को VHF चैनल 16 के जरिए अमेरिकी नौसेना से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। चालक दल भारतीय नाविक निशांत उइरथनाथन के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता मांग रहा था।
रिकॉर्ड के मुताबिक, निशांत को लगातार गंभीर उल्टियां हो रही थीं और उनकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। चालक दल ने स्थिति की गंभीरता बताते हुए मदद की अपील की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
11 जून को निशांत उइरथनाथन की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। चालक दल का कहना है कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलती तो स्थिति अलग हो सकती थी।
13 जून को एमटी सेलेस्टियल के चालक दल ने एक और अनुरोध भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। अनुरोध में कहा गया कि जहाज पर तीन दिनों से शव रखा हुआ है और उसमें सड़न शुरू हो गई है।
अमेरिकी नौसेना अब भी शव को जहाज से निकालने की अनुमति नहीं दे रही है। इस मामले पर अमेरिकी नौसेना की ओर से अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала