भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

कुडनकुलम की यूनिट-5 में परमाणु रिएक्टर वेसल स्थापित कर दिया गया है: रोसाटॉम

Kudankulam Nuclear Power Plant - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम के इंजीनियरिंग प्रभाग ने बताया कि भारत में रूस के सहयोग से बने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-5 में परमाणु रिएक्टर वेसल स्थापित कर दिया गया है।

जारी संदेश के अनुसार, "कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के ब्लॉक नंबर 5 की यूनिट-5 में रिएक्टर वेसल स्थापित कर दिया गया है|"

रोसाटॉम के इंजीनियरिंग प्रभाग ने यह भी कहा कि यह रिएक्टर वेसल एडवांस्ड ओपन-टॉप तरीके का इस्तेमाल करके स्थापित किया गया है। इस तकनीक में, गुंबद बनने से पहले एक हेवी-लिफ्ट क्रेन की मदद से विशाल पुर्ज़े को रिएक्टर बिल्डिंग में नीचे उतारा जाता है, जिससे सुरक्षा, सटीकता और कार्यक्षमता में काफ़ी सुधार होता है।
रोसाटॉम ने कहा कि यह तरीका कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के दूसरे चरण में रूसी-भारतीय टीम द्वारा पहले ही सफलतापूर्वक अपनाया जा चुका है।
NPP Kudankulam - Sputnik भारत, 1920, 08.06.2026
भारत-रूस संबंध
रोसाटॉम ने भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट-4 चालू करने के लिए परमाणु ईंधन तैयार किया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала