https://hindi.sputniknews.in/20260618/belaariuusii-skuulii-bchchon-se-judii-dukhd-ghtnaa-ke-lie-pshchim-bhii-jimmedaari-riuusii-saansd-11298747.html
बेलारूसी स्कूली बच्चों से जुड़ी दुखद घटना के लिए पश्चिम भी ज़िम्मेदार: रूसी सांसद
बेलारूसी स्कूली बच्चों से जुड़ी दुखद घटना के लिए पश्चिम भी ज़िम्मेदार: रूसी सांसद
Sputnik भारत
रूसी स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने गुरुवार को कहा कि बेलारूसी स्कूली बच्चों से जुड़ी दुखद घटना के लिए यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम के प्रतिनिधि भी ज़िम्मेदार हैं।
2026-06-18T13:57+0530
2026-06-18T13:57+0530
2026-06-18T13:57+0530
रूस का विकास
रूस
मास्को
यूक्रेन सशस्त्र बल
यूक्रेन
आतंकी हमले
विशेष सैन्य अभियान
बेलारूस
अमेरिका
यूक्रेन संकट
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/1f/10297709_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_d3f76b415470a78d65314413bfc5e46c.jpg
रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर येगोर कोवलचुक ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यूक्रेन ने बेलारूस की एक जूनियर फुटबॉल टीम की बस पर हमला किया है। यह टीम बेलारूस के गोमेल शहर की थी, जो ब्रयांस्क क्षेत्र से होते हुए छुट्टियां मनाने रूसी शहर गेलेंदज़िक जा रही थी।इस हमले में टीम के साथ आई एक महिला की मौत हो गई, जो कोच की पत्नी थी। बेलारूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में छह बच्चों सहित आठ लोग घायल भी हुए थे।उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सारे राज़ सामने आ जाएंगे।वोलोडिन ने आगे कहा कि रूसी सैनिकों और अधिकारियों का समर्थन करने और हर क्षेत्र में ज़्यादा एकता और कुशलता के साथ विशेष सैन्य अभियान चलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
https://hindi.sputniknews.in/20260617/belaariuusii-bchchon-ko-le-jaa-rihii-bs-pri-yuukrenii-hmlaa-aatnkvaadii-kty-hai-kremlin-11288775.html
रूस
मास्को
यूक्रेन
बेलारूस
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0c/1f/10297709_239:0:2970:2048_1920x0_80_0_0_6dac679787eae6b91c8e2c38829e31b2.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
धीरेंद्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/135790_0:0:719:720_100x100_80_0_0_8e4e253a545aa4453ae659b236312d73.jpg
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , आतंकी हमले, विशेष सैन्य अभियान, बेलारूस, अमेरिका
रूस का विकास , रूस , मास्को , यूक्रेन सशस्त्र बल, यूक्रेन , आतंकी हमले, विशेष सैन्य अभियान, बेलारूस, अमेरिका
बेलारूसी स्कूली बच्चों से जुड़ी दुखद घटना के लिए पश्चिम भी ज़िम्मेदार: रूसी सांसद
रूसी स्टेट ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने गुरुवार को कहा कि बेलारूसी स्कूली बच्चों से जुड़ी दुखद घटना के लिए यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिम के प्रतिनिधि भी ज़िम्मेदार हैं।
रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर येगोर कोवलचुक ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि यूक्रेन ने बेलारूस की एक जूनियर
फुटबॉल टीम की बस पर हमला किया है। यह टीम बेलारूस के गोमेल शहर की थी, जो ब्रयांस्क क्षेत्र से होते हुए
छुट्टियां मनाने रूसी शहर गेलेंदज़िक जा रही थी।
इस हमले में टीम के साथ आई एक महिला की मौत हो गई, जो कोच की पत्नी थी। बेलारूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में
छह बच्चों सहित आठ लोग घायल भी हुए थे।
वोलोडिन ने कहा, "अब बेलारूस के स्कूली बच्चों के साथ एक दुखद घटना हुई है, जो छुट्टियां बिताने जा रहे थे। उनकी बस पर ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। लेकिन ऊपर बताए गए किसी भी मामले में सामूहिक पश्चिमी देशों के प्रतिनिधियों ने निंदा के शब्द नहीं कहे, पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना तो दूर की बात है। जवाब साफ है। नियो-नाज़ी कीव शासन की तरह, वे भी इन अपराधों के ज़िम्मेदार हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सारे राज़ सामने आ जाएंगे।
उन्होंने कहा, "केवल विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने से ही नव नज़ीवाद की इस बुराई को रोका जा सकता है जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूरोपीय देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड के नेताओं के समर्थन से यूक्रेन में फिर से शुरू हुई थी। हालांकि विशेष सैन्य अभियान ने उन लोगों की योजनाओं को नाकाम कर दिया जो हमारे देश के विकास को रोकना चाहते थे।"
वोलोडिन ने आगे कहा कि रूसी सैनिकों और अधिकारियों का समर्थन करने और हर क्षेत्र में ज़्यादा एकता और कुशलता के साथ
विशेष सैन्य अभियान चलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।