https://hindi.sputniknews.in/20260619/riuus-ke-saath-baatchiit-ko-lekri-yuuriopiiy-sngh-ke-netaa-do-guton-men-bnte-riiporit-11315492.html
रूस के साथ बातचीत को लेकर यूरोपीय संघ के नेता दो गुटों में बंटे: रिपोर्ट
रूस के साथ बातचीत को लेकर यूरोपीय संघ के नेता दो गुटों में बंटे: रिपोर्ट
Sputnik भारत
'पोलिटिको' अखबार ने शुक्रवार को राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस के साथ बातचीत के मुद्दे ने यूरोपीय संघ के देशों के नेताओं को दो गुटों में बांट दिया है।
2026-06-19T18:44+0530
2026-06-19T18:44+0530
2026-06-19T18:44+0530
विश्व
रूस
व्लादिमीर पुतिन
यूरोप
यूरोपीय संघ
अमेरिका
फ्रांस
जर्मनी
नाज़ी जर्मनी
यूनाइटेड किंगडम
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0b/18/10112048_0:0:3071:1728_1920x0_80_0_0_34f4460bc0eafdc22cb3d809c1a47de8.jpg
जून की शुरुआत में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा था कि वे सही समय आने पर रूस के साथ बातचीत की तैयारियों के बारे में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।EU शिखर सम्मेलन 18-19 जून को ब्रसेल्स में हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेताओं ने गुरुवार शाम को बिना किसी असिस्टेंट और मोबाइल फोन के बातचीत के मुद्दे पर चर्चा की।वहीं, सूत्रों में से एक ने बताया कि कई अन्य नेताओं ने इसके उलट रुख अपनाते हुए कोस्टा का समर्थन किया।मंगलवार को पोलिटिको ने रिपोर्ट किया था कि EU अधिकारियों को अमेरिका के विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मॉस्को की संभावित एक और यात्रा को लेकर आशंका है, क्योंकि इसका मतलब होगा कि अमेरिकी प्रशासन यूक्रेन मुद्दे पर EU की भागीदारी के बिना रूस से बातचीत करना चाहता है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूरोप के साथ बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन उसे इसकी कोई जल्दी नहीं है।
https://hindi.sputniknews.in/20260619/riuusii-videshii-khufiyaa-sevaa-svr-kaa-daavaa-riuus-ke-khilaaf-ldaaii-men-yuukren-ko-top-kaa-chaariaa-bnaayaa-jaa-rihaa-hai-11315933.html
रूस
यूरोप
अमेरिका
फ्रांस
जर्मनी
यूनाइटेड किंगडम
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/0b/18/10112048_180:0:2909:2047_1920x0_80_0_0_63303d863a18adbd9062d6da16005b6c.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
रूस , व्लादिमीर पुतिन, यूरोप , यूरोपीय संघ, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, नाज़ी जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय परिषद, यूरोपीय आयोग
रूस , व्लादिमीर पुतिन, यूरोप , यूरोपीय संघ, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, नाज़ी जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय परिषद, यूरोपीय आयोग
रूस के साथ बातचीत को लेकर यूरोपीय संघ के नेता दो गुटों में बंटे: रिपोर्ट
'पोलिटिको' अखबार ने शुक्रवार को राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस के साथ बातचीत के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के देशों के नेता दो गुटों में बंट गए हैं।
जून की शुरुआत में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा था कि वे सही समय आने पर रूस के साथ बातचीत की तैयारियों के बारे में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं।
बुधवार को पोलिटिको ने EU के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया था कि हाल के हफ्तों में EU ने क्रेमलिन से संपर्क किया था। अधिकारी के मुताबिक ये संपर्क संक्षिप्त थे और "मूल मुद्दों" से जुड़े नहीं थे, लेकिन इससे यह पता चला कि यूरोपीय संघ के कुछ हित हैं, जिनकी "रक्षा करने की जरूरत है।"
EU शिखर सम्मेलन 18-19 जून को ब्रसेल्स में हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेताओं ने गुरुवार शाम को बिना किसी असिस्टेंट और मोबाइल फोन के बातचीत के मुद्दे पर चर्चा की।
रिपोर्ट में कहा गया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने इस प्रारूप में संपर्कों का विरोध किया। अखबार के मुताबिक उनका रुख है कि क्रेमलिन से संपर्क के लिए अभी सही समय नहीं है और जब ऐसा समय आए, तो पहल E3 यानी फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन की ओर से होनी चाहिए।
वहीं, सूत्रों में से एक ने बताया कि कई अन्य नेताओं ने इसके उलट रुख अपनाते हुए कोस्टा का समर्थन किया।
मंगलवार को पोलिटिको ने रिपोर्ट किया था कि EU अधिकारियों को अमेरिका के विशेष दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मॉस्को की संभावित एक और यात्रा को लेकर आशंका है, क्योंकि इसका मतलब होगा कि अमेरिकी प्रशासन यूक्रेन मुद्दे पर EU की भागीदारी के बिना रूस से बातचीत करना चाहता है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस यूरोप के साथ बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन उसे इसकी कोई जल्दी नहीं है।