https://hindi.sputniknews.in/20260620/dillii-men-jutenge-brics-deshon-ke-surikshaa-slaahkaari-nii-tkniikon-se-jude-khtrion-pri-hogii-chrichaa-11326639.html
दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के सुरक्षा सलाहकार, नई तकनीकों से जुड़े खतरों पर होगी चर्चा
दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के सुरक्षा सलाहकार, नई तकनीकों से जुड़े खतरों पर होगी चर्चा
Sputnik भारत
नई दिल्ली में 22 और 23 जून को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल... 20.06.2026, Sputnik भारत
2026-06-20T14:29+0530
2026-06-20T14:29+0530
2026-06-20T14:32+0530
राजनीति
भारत
ब्रिक्स
राष्ट्रीय सुरक्षा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/07/0b/2953323_0:161:3071:1888_1920x0_80_0_0_bdbda856de7ecbafdf86a40b1734f7c0.jpg
बैठक में BRICS सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख मौजूदा दौर की गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों से उत्पन्न खतरे और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे।बैठक में हाल ही में आयोजित BRICS के आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग में सुरक्षा से जुड़े संयुक्त कार्य समूहों के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी।भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में यह बैठक सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद-रोधी समन्वय और नई चुनौतियों से निपटने की साझा रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
https://hindi.sputniknews.in/20260619/riuusii-videshii-khufiyaa-sevaa-svr-kaa-daavaa-riuus-ke-khilaaf-ldaaii-men-yuukren-ko-top-kaa-chaariaa-bnaayaa-jaa-rihaa-hai-11315933.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/07/0b/2953323_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_f8a98b46e5d603336785b28972acbc1d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत, ब्रिक्स, राष्ट्रीय सुरक्षा
भारत, ब्रिक्स, राष्ट्रीय सुरक्षा
दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के सुरक्षा सलाहकार, नई तकनीकों से जुड़े खतरों पर होगी चर्चा
14:29 20.06.2026 (अपडेटेड: 14:32 20.06.2026) नई दिल्ली में 22 और 23 जून को BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे।
बैठक में BRICS सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख मौजूदा दौर की गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों से उत्पन्न खतरे और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेंगे।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रतिनिधि "आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों" विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के तेजी से बदलते स्वरूप और नई तकनीकों की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक में हाल ही में आयोजित BRICS के आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग में सुरक्षा से जुड़े संयुक्त कार्य समूहों के कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी।
भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में यह बैठक सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, आतंकवाद-रोधी समन्वय और नई चुनौतियों से निपटने की साझा रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।