यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ब्रयांस्क क्षेत्र में बच्चों पर आतंकी हमले में यूक्रेन की ख़ुफ़िया सेवा प्रमुख और ड्रोन कमांडर शामिल

© AP Photo / Roman ChopUkrainian servicemen prepare a Vampire attack drone near the front line in the Donetsk region, Ukraine, Saturday, Feb. 8, 2025.
Ukrainian servicemen prepare a Vampire attack drone near the front line in the Donetsk region, Ukraine, Saturday, Feb. 8, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 23.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की जांच समिति के अनुसार, ब्रयांस्क क्षेत्र में बच्चों की बस पर हुए आतंकी हमले में यूक्रेनी ड्रोन कमांडर और मुख्य ख़ुफ़िया निदेशालय के प्रमुख शामिल थे।
"प्रारम्भिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस अपराध को अंजाम देने में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं की मानव रहित प्रणाली बलों के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी और यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य ख़ुफ़िया निदेशालय के प्रमुख ओलेह इवाशचेंको शामिल थे। उन्होंने रूसी इलाके में आम नागरिकों की गाड़ियों पर हमला करने के लिए लक्ष्य की जानकारी दी और गैर-कानूनी आदेश जारी किए," रूस की जांच समिति की आधिकारिक प्रतिनिधि स्वेतलाना पेत्रेंको ने कहा।
ब्रयांस्क के पास बस पर हुए हमले में शामिल यूक्रेनी सैन्य कर्मियों पर उनकी अनुपस्थिति में आतंकवादी हमले का आरोप लगाया गया है।

"रूसी जांचकर्ता ब्रयांस्क क्षेत्र में बच्चों को ले जा रही बस पर यूक्रेनी सेना के हमले में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने का काम जारी रखे हुए हैं," पेत्रेंको ने कहा।

रूस के ब्रयांस्क क्षेत्र के कार्यवाहक गवर्नर ने बुधवार को बताया था कि यूक्रेन ने बेलारूस की एक जूनियर फुटबॉल टीम की बस पर हमला किया है। इस आतंकी हमले में टीम के साथ आई एक महिला की मौत हो गई और छह बच्चों सहित आठ लोग घायल हुए।
बता दें कि यह बच्चों पर यूक्रेन का पहला हमला नहीं है। उदाहरण के लिए, 22 मई को यूक्रेनी सेना ने लुगांस्क स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के स्टारोबेल्स्क प्रोफेशनल कॉलेज की शैक्षणिक इमारत और छात्रावास पर आतंकी हमला किया था। इस हमले में 21 मौतें हुईं और 40 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुष्टि की कि यूक्रेन ने जानबूझकर स्टारोबेल्स्क में कॉलेज के छात्रावास को निशाना बनाया था।
Foreign Journalists Come Face to Face With Starobelsk Tragedy - Sputnik भारत, 1920, 02.06.2026
राजनीति
स्टारोबेल्स्क हमला कोई इत्तेफ़ाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है: रूसी लोकपाल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала