- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

यूक्रेन की आतंकी हरकतों को यूरोप का साथ, जबकि रणभूमि में लगातार हार रहा यूक्रेन: रूसी विदेश मंत्री

© Sputnik / Alexey Filippov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov - Sputnik भारत, 1920, 23.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने मंगलवार को कहा कि जबकि यूक्रेनी सेना लड़ाई के मैदान में लगातार पिछड़ती जा रही है, तब यूरोप कीव शासन के आतंकवादी तौर-तरीकों का समर्थन कर रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय की राजनयिक अकादमी में राजदूतों की 12वीं राउंडटेबल वार्ता में बोलते हुए लवरोव कहते हैं, "जब यूक्रेनी सैन्य बल हर दिन लड़ाई के मैदान में ज़मीन हार रहे हैं, तो यूरोप ज़ेलेंस्की सरकार के खुले तौर पर आतंकवादी तरीकों पर दांव लगा रहा है।"

उन्होंने कहा कि यूरोप यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने के लिए बढ़ावा दे रहा है, इसके अंतर्गत रूसी इलाके में चिकित्सा केंद्र, रिहायशी इमारतें, छात्रावास, कॉलेज और बाल-संरक्षण केंद्र शामिल हैं, ताकि रूसी जनता में नाराज़गी और घबराहट फैलाकर रूसी समाज को बांटा जा सके। लवरोव के अनुसार, ये योजनाएं "सफल नहीं होंगी।"

लवरोव ने कहा, "यह साफ़ है कि यूरोप एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए मुख्य खतरा बनता जा रहा है। ब्रसेल्स, पेरिस, बर्लिन और लंदन मिलकर एक बार फिर पूरे महाद्वीप को नव-नाज़ीवाद और रूस-विरोध (रूसोफ़ोबिया) के झंडे तले एकजुट कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे विश्व युद्ध से पहले हिटलर के जर्मनी ने किया था।"

रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा कि कीव शासन को हथियार आपूर्ति बनाए रखने के लिए ही यूरोप यूक्रेन में युद्ध विराम करना चाहता है, जिससे उन्हें कुछ समय मिल सके।
Ukrainian servicemen prepare a Vampire attack drone near the front line in the Donetsk region, Ukraine, Saturday, Feb. 8, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 23.06.2026
यूक्रेन संकट
ब्रयांस्क क्षेत्र में बच्चों पर आतंकी हमले में यूक्रेन की ख़ुफ़िया सेवा प्रमुख और ड्रोन कमांडर शामिल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала