विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

'पूरी इमारत हिल गई, अब दीवारें गिरानी होंगी': वेनेज़ुएला भूकंप के पीड़ित का छलका दर्द

© AP Photo / Ariana CubillosRescue workers search through the rubble of a collapsed building after an earthquake in Caracas, Venezuela, Thursday, June 25, 2026. (AP Photo/Ariana Cubillos)
Rescue workers search through the rubble of a collapsed building after an earthquake in Caracas, Venezuela, Thursday, June 25, 2026. (AP Photo/Ariana Cubillos) - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
सब्सक्राइब करें
एरिका सांचेज़, काराकास की निवासी, जिनका अपार्टमेंट वेनेज़ुएला के विनाशकारी भूकंपों में क्षतिग्रस्त हो गया था, ने Sputnik को अपनी आपबीती सुनाई।
सांचेज़ ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, "मेरी इमारत को काफी नुकसान पहुँचा है। सबसे बुरा हाल पहली मंजिल का हुआ, उसके बाद दूसरी मंजिल को नुकसान हुआ, जबकि तीसरी मंजिल पर मामूली असर पड़ा और चौथी मंजिल से ऊपर सब सुरक्षित है।"
उन्होंने आगे बताया कि एक इंजीनियर ने उन्हें सलाह दी है कि उनके पहली मंजिल वाले अपार्टमेंट की सभी दीवारों को पूरी तरह गिराना पड़ेगा।
वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिनमें मात्र 40 सेकंड का अंतर था। इस आपदा में कम से कम 235 लोग मारे गए और 4,300 से अधिक लोग घायल हुए, जबकि बचाव दल मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश जारी रखे हुए हैं।
People inspect the rubble of a collapsed building after earthquakes hit the country, in La Guaira, Venezuela, June 25, 2026. REUTERS/Gaby Oraa - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
विश्व
वेनेज़ुएला के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 235: स्वास्थ्य मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала