भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत और EAEU ने वस्तुओं के व्यापार के उदारीकरण पर चर्चा की: रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय

© Photo : GrokIndia-Russia trade surpasses a record $70 Bln in 2024
India-Russia trade surpasses a record $70 Bln in 2024 - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के साथ यूरेशियन आर्थिक संघ (EAEU) के मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का दूसरा चरण 22 से 25 जून 2026 को मास्को में हुआ।
रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों की बातचीत का मुख्य परिणाम वस्तुओं के व्यापार को उदार बनाने की रूपरेखा पर सहमति बनना रहा।

"भारत रूस के लिए एक रणनीतिक साझेदार है। व्यापार के आकार के बावजूद, भारत को हमारा निर्यात अभी भी बहुत ज़्यादा विविध नहीं है। हमारे भारतीय साथी भी रूसी बाजार में निर्यात बढ़ाने में दिलचस्पी रखते हैं। बातचीत से स्पष्ट है कि यह आपसी रुचि दोनों देशों के बीच समग्र व्यापार को काफी उदार बना सकती है," रूस के आर्थिक विकास उप मंत्री व्लादिमीर इलीचेव ने कहा।

बयान के अनुसार, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने, बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा, सीमा शुल्क प्रशासन और प्राथमिकता वाले आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारत के साथ बातचीत पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। इस समझौते में देशों के बीच व्यापार से जुड़े कई मुद्दों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। दोनों पक्षों को उम्मीद है कि यह समझौता रूस-भारत व्यापार संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
US Biolab - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
रूस की खबरें
रूसी वैज्ञानिकों ने त्वचा के इलाज के लिए की नए क्रांतिकारी मटीरियल की खोज
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала