Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

रूसी जिम्नास्टों के लिए राष्ट्रीय ध्वज पर बैन, खेल में वापसी पर रूस विरोधियों की खीझ: विशेषज्ञ

© Sputnik / Grigory Sysoev / मीडियाबैंक पर जाएंSofia Ilteriakova performs a ball routine. File photo.
Sofia Ilteriakova performs a ball routine. File photo. - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
सब्सक्राइब करें
दिग्गज सोवियत जिम्नास्ट और खेल कमेंटेटर लिदिया इवानोवा ने Sputnik को बताया कि रूस की लयबद्ध जिम्नास्टिक्स टीम ने रोमानिया के क्लुज-नापोका में आयोजित चैलेंज कप से अपना नाम वापस लेकर बिल्कुल सही फैसला किया। इसकी वजह यह थी कि स्थानीय मेयर ने रूसी खिलाड़ियों को अपने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया था।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स महासंघ ने आधिकारिक रूप से रूसी खिलाड़ियों को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, इसलिए मेयर का यह फैसला "बेतुका" है।
विशेषज्ञ ने ज़ोर देकर कहा, "महासंघ का निर्णय सभी के लिए बाध्यकारी होना चाहिए।"
उनके अनुसार, रोमानिया जैसी घटनाएं रूस को "दरकिनार करने" की लंबे समय से जारी, लेकिन नाकाम रही कोशिशों की आख़िरी झलक भर हैं और इन्हें उसी रूप में खारिज कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स महासंघ का यह फैसला एक स्पष्ट संदेश देता है कि रूस विश्व खेल मंचों पर वापसी कर रहा है। सभी मजबूत एथलीट हमारी वापसी का स्वागत करते हैं।"

खेल पत्रकार निकोलाई येरेमेंको का मानना है कि रूस इस मामले को स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ान स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में ले जा सकता है और कानूनी कार्रवाई का सहारा ले सकता है।
उन्होंने कहा, "हमें न्यायालय जाकर अपने पक्ष की रक्षा करना चाहिए।"
Rhythmics Gymnastics. European Championships - Sputnik भारत, 1920, 26.06.2026
राजनीति
रूसी लयबद्ध जिमनास्टिक टीम ने रोमानिया में टूर्नामेंट में भाग लेने से किया इनकार
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала