विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

सेशेल्स के लिए रवाना हुए PM मोदी, नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे

© Photo : PM Modi’s social media accountPM Modi leaves for Seychelles; a still from a video posted on PM Modi’s social media account
PM Modi leaves for Seychelles; a still from a video posted on PM Modi’s social media account - Sputnik भारत, 1920, 27.06.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। वे 27 से 29 जून तक सेशेल्स में रहेंगे और देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
यह दौरा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर हो रहा है। रवाना होने से पहले अपने बयान में PM मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का अहम समुद्री पड़ोसी और विजन महासागर के तहत महत्वपूर्ण साझेदार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सेशेल्स के रिश्ते आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे लगाव पर आधारित हैं। इस साल दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।
मोदी ने फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरे के बाद अब दोनों देश अपनी पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
इस यात्रा के दौरान PM मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर दोनों देशों की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मूल्यों को दिखाता है।
प्रधानमंत्री सेशेल्स में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वहां बसे भारतीय मूल के लोग कई पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स की विशेष दोस्ती को आगे बढ़ा रहे हैं और दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं।
मोदी ने भरोसा जताया कि यह यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत करेगी, हिंद महासागर में समुद्री सहयोग को नई गति देगी और सुरक्षित, शांतिपूर्ण व समृद्ध क्षेत्र की साझा सोच को आगे बढ़ाएगी।
Russian President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi - Sputnik भारत, 1920, 23.03.2026
भारत-रूस संबंध
रूस इस साल भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे का इंतज़ार कर रहा है: लावरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала