यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

द्नेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में बोगोदारोव्का रूसी सेना के नियंत्रण में: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine.
A Russian serviceman of the 25th Combined Arms Army of the Battlegroup West is seen at a position in the Krasny Liman sector of the frontline amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना ने द्नेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र की बोगोदारोव्का बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, "‘वोस्तोक’ सैन्य समूह की इकाइयों ने यूक्रेनी रक्षा पंक्ति में अंदर तक बढ़त बनाते हुए द्नेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के बोगोदारोव्का को मुक्त करा लिया।"
द्नेप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में रूसी सेना की यह प्रगति ऐसे समय में हुई है, जब इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि मॉस्को को कीव से नए प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से एक प्रस्ताव युद्धक कार्रवाइयों को केवल डोनेट्स्क और लुगांस्क जन गणराज्यों, साथ ही खेरसॉन और ज़ापोरोज़्ये क्षेत्रों तक सीमित करने से जुड़ा था।
पुतिन के मुताबिक, अगर रूस इस प्रस्ताव पर सहमत होता, तो यूक्रेनी सेना को निकोलायेव, द्नेप्रोपेत्रोव्स्क, खार्कोव और सूमी क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य सीमा के कुछ हिस्सों से अपने सैनिकों को हटाकर इन चार क्षेत्रों में भेजने का अवसर मिल जाता।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेनी सेना में सैनिकों की भारी कमी के बीच कीव शायद इसे अपने लिए बचाव का रास्ता मानता है। हालांकि, पुतिन ने जोर देकर कहा कि कीव शासन को बचाना रूस की योजनाओं में शामिल नहीं है।
Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2026
रूस की खबरें
हर चुनौती का सामना करेगा रूस, आतंकवादी हमले भी हमें नहीं रोक सकते: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала