राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

ईरान से बातचीत के लिए कतर जाएंगे विटकॉफ और कुशनर: व्हाइट हाउस

© Sputnik / Kristina Kormilitsyna / मीडियाबैंक पर जाएंUS Presidential Envoy Steven Witkoff (left) and US Presidential son-in-law Jared Kushner
US Presidential Envoy Steven Witkoff (left) and US Presidential son-in-law Jared Kushner - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2026
सब्सक्राइब करें
अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस सप्ताह ईरान के साथ उच्च स्तरीय बातचीत के लिए कतर की राजधानी दोहा जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लेविट ने फॉक्स न्यूज़ से बातचीत में बताया कि ईरान ने इस सप्ताह बैठक का अनुरोध किया है। इसी के मद्देनज़र विटकॉफ और कुशनर दोहा जाएंगे, जहां ईरानी पक्ष के साथ उच्च स्तरीय बैठकें होंगी।
उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन पर चर्चा जारी रहेगी। इन उच्च स्तरीय बैठकों के इतर तकनीकी स्तर की बातचीत भी होगी।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान ने अमेरिका के साथ बैठक का अनुरोध किया है और यह बैठक 30 जून को दोहा में होगी।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान ने बैठक का अनुरोध किया है। यह कल दोहा में होगी!"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала