https://hindi.sputniknews.in/20260702/jrimn-abhiyojk-ne-nrid-striiim-aatnkii-dhmaake-men-yuukrenii-sndigdh-ke-khilaaf-aariopon-kii-pushti-kii-11484820.html
जर्मन अभियोजक ने नॉर्ड स्ट्रीम आतंकी धमाके में यूक्रेनी संदिग्ध के ख़िलाफ़ आरोपों की पुष्टि की
जर्मन अभियोजक ने नॉर्ड स्ट्रीम आतंकी धमाके में यूक्रेनी संदिग्ध के ख़िलाफ़ आरोपों की पुष्टि की
Sputnik भारत
जर्मनी के संघीय सरकारी अभियोजक कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि उसने नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में एक यूक्रेनी नागरिक पर आरोप लगाया था।
2026-07-02T15:46+0530
2026-07-02T15:46+0530
2026-07-02T15:46+0530
यूक्रेन संकट
अमेरिका
जर्मनी
रूसी गैस
गैस
नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन
आतंकी समूह
आतंकी हमले
यूरोप
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0d/10901360_0:187:1800:1200_1920x0_80_0_0_632c518da1314b4230d20035e5f05b3d.jpg
"30 जून, 2026 को जर्मनी के संघीय लोक अभियोजक कार्यालय ने एक यूक्रेनी नागरिक पर आरोप तय किए हैं ... आरोपी पर नागरिक सुविधाओं पर हमले, विस्फोट, जान-बूझकर बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने जैसे युद्ध अपराध में शामिल होने का संदेह है," कार्यालय ने जारी बयान में कहा।26 सितंबर 2022 को यूरोप जाने वाली रूस की दो गैस निर्यात पाइपलाइनों नॉर्ड स्ट्रीम 1 और नॉर्ड स्ट्रीम 2 में धमाके हुए। जर्मनी, डेनमार्क और स्वीडन ने जान-बूझकर की गई तोड़-फोड़ की संभावना से इनकार नहीं किया है।नॉर्ड स्ट्रीम के ऑपरेटर, नॉर्ड स्ट्रीम AG ने बताया कि पाइपलाइनों को हुआ नुकसान अभूतपूर्व था और उनकी मरम्मत में लगने वाले समय का अनुमान लगाना असंभव था।रूस के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मामला दर्ज किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस ने नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों के बारे में बार-बार जानकारी मांगी थी, लेकिन उसे कभी कोई जानकारी नहीं मिली।2023 में, अमेरिकी पत्रकार और पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता लेखक सीमोर हर्श ने एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें उन्होंने सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि जून 2022 में नॉर्वेजियन विशेषज्ञों की मदद से अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने 'बाल्टॉप्स' अभ्यास की आड़ में रूसी गैस पाइपलाइनों के नीचे विस्फोटक उपकरण लगाए थे। हर्श के अनुसार, यह ऑपरेशन करने का फ़ैसला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लिया था। बाद में पेंटागन ने कहा कि रूसी गैस पाइपलाइनों पर बमबारी में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।
https://hindi.sputniknews.in/20250926/nrd-striiim-gais-paaiplaainon-pr-atnkii-hmle-9829573.html
अमेरिका
जर्मनी
यूरोप
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0d/10901360_121:0:1721:1200_1920x0_80_0_0_8a400a1cc6d23e581b57c4aac3dd604c.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
अमेरिका, जर्मनी, रूसी गैस, गैस, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन, आतंकी समूह, आतंकी हमले, यूरोप
अमेरिका, जर्मनी, रूसी गैस, गैस, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन, आतंकी समूह, आतंकी हमले, यूरोप
जर्मन अभियोजक ने नॉर्ड स्ट्रीम आतंकी धमाके में यूक्रेनी संदिग्ध के ख़िलाफ़ आरोपों की पुष्टि की
जर्मनी के संघीय सरकारी अभियोजक कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि उसने नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों पर हुए आतंकवादी हमले के मामले में एक यूक्रेनी नागरिक के ख़िलाफ़ आरोप तय किए हैं।
"30 जून, 2026 को जर्मनी के संघीय लोक अभियोजक कार्यालय ने एक यूक्रेनी नागरिक पर आरोप तय किए हैं ... आरोपी पर नागरिक सुविधाओं पर हमले, विस्फोट, जान-बूझकर बुनियादी ढांचे को नष्ट करने और सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने जैसे युद्ध अपराध में शामिल होने का संदेह है," कार्यालय ने जारी बयान में कहा।
आरोप-पत्र में कहा गया है कि 2022 में सर्गेई के. यूक्रेनी सेना में एक अधिकारी थे। फरवरी 2022 में यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद, उन्होंने और अन्य सैन्य कर्मियों ने यूक्रेनी सरकारी एजेंसियों के निर्देशों पर नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों को नष्ट करने की योजना बनाई। इस योजना को अंजाम देने के लिए, प्रतिवादी की अगुवाई में कई पेशेवर गोताखोरों, कप्तान और विस्फोटक विशेषज्ञ का एक समूह बनाया गया।
26 सितंबर 2022 को यूरोप जाने वाली रूस की दो गैस निर्यात पाइपलाइनों नॉर्ड स्ट्रीम 1 और नॉर्ड स्ट्रीम 2 में धमाके हुए। जर्मनी, डेनमार्क और स्वीडन ने जान-बूझकर की गई तोड़-फोड़ की संभावना से इनकार नहीं किया है।
नॉर्ड स्ट्रीम के ऑपरेटर,
नॉर्ड स्ट्रीम AG ने बताया कि पाइपलाइनों को हुआ नुकसान अभूतपूर्व था और उनकी मरम्मत में लगने वाले समय का अनुमान लगाना असंभव था।
रूस के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मामला दर्ज किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूस ने नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों के बारे में बार-बार जानकारी मांगी थी, लेकिन उसे कभी कोई जानकारी नहीं मिली।
2023 में, अमेरिकी पत्रकार और पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता लेखक सीमोर हर्श ने एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें उन्होंने सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि जून 2022 में नॉर्वेजियन विशेषज्ञों की मदद से अमेरिकी नौसेना के गोताखोरों ने 'बाल्टॉप्स' अभ्यास की आड़ में
रूसी गैस पाइपलाइनों के नीचे विस्फोटक उपकरण लगाए थे। हर्श के अनुसार, यह ऑपरेशन करने का फ़ैसला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लिया था। बाद में पेंटागन ने कहा कि रूसी गैस पाइपलाइनों पर बमबारी में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।