यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने बताया, कीव पर बड़े हमले में किन ठिकानों को बनाया गया निशाना

© Sputnik / Russian Defence Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंLaunch of Zirkon Missile From the Frigate Admiral Gorshkov in the Barents Sea
Launch of Zirkon Missile From the Frigate Admiral Gorshkov in the Barents Sea - Sputnik भारत, 1920, 06.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रूसी सेना ने रात में यूक्रेन के सैन्य उद्योग, ऊर्जा ठिकानों और सैन्य एयरफील्डों पर बड़ा हमला किया।
मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई रूस की नागरिक बुनियादी ढांचे पर यूक्रेन के आतंकवादी हमलों के जवाब में की गई। हमले में जमीन, हवा और समुद्र से दागे जाने वाले लंबी दूरी के उच्च-सटीक हथियारों के साथ-साथ हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कीव शहर और कीव क्षेत्र में सैन्य उद्योग से जुड़े उद्यमों और ईंधन-ऊर्जा परिसर के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा द्नेप्रोपेत्रोव्स्क, पोल्टावा, चर्कासी, चेर्निगोव और कीव क्षेत्रों में सैन्य एयरफील्डों की बुनियादी संरचना पर भी हमले किए गए।

जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें शामिल हैं:
“अब्रिस पीटी” उद्यम, जहां लंबी और मध्यम दूरी के टोही ड्रोन, टेलीमेट्री उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उपकरण विकसित किए जाते हैं;
“बुरेवेस्तनिक” संयंत्र, जहां ड्रोन और रडार उपकरणों का उत्पादन किया जाता है;
विश्नेवोए में ईंधन और स्नेहक का गोदाम, जिसके भंडार का इस्तेमाल युद्ध क्षेत्र में तत्काल ईंधन आपूर्ति के लिए किया जाता था;
तोपों से लैस नौकाएं बनाने वाला शिपयार्ड;
झुल्यानी संयंत्र, जहां वायु रक्षा प्रणालियों, विमानन उपकरणों और ड्रोन से जुड़े पुर्जों का उत्पादन और मरम्मत होती है;
नेविगेशन और ऑटोमेशन उपकरण बनाने वाला संयंत्र, जिसमें “नेप्च्यून-एमडी” मिसाइलों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी शामिल हैं;
बख्तरबंद वाहनों, सुरक्षा कवच और मिसाइलों व ड्रोन के लिए गोला-बारूद बनाने वाला उद्यम;
लंबी और मध्यम दूरी के ड्रोन बनाने वाला एक अन्य उत्पादन केंद्र।
A Russian serviceman of the Central military district air defence unit shoots a rifle at an air target in the Avdeyevka area of the frontline of Russia's military operation in Ukraine, Russia - Sputnik भारत, 1920, 06.07.2026
यूक्रेन संकट
रूस के कई क्षेत्रों पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, एयर डिफेंस ने 519 UAV मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала