राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ की द्विपक्षीय बैठक

© Photo : X/@narendramodiPM Modi in Indonesia
PM Modi in Indonesia - Sputnik भारत, 1920, 07.07.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद रहे।

मोदी और सुबियांतो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करना और 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को नई गति देना है। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों (MoUs) के आदान-प्रदान के साक्षी भी बनेंगे।

इसके बाद मोदी इंडोनेशिया के संसद परिसर भी जाएंगे, जहां वे दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग के महत्व पर जोर देंगे। बाद में प्रधानमंत्री एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे।
इससे पहले जकार्ता पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य औपचारिक स्वागत किया गया था। उनकी इस राजकीय यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करना और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है।
PM Modi in Indonesia - Sputnik भारत, 1920, 06.07.2026
विश्व
पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर इंडोनेशिया पहुंचे, राष्ट्रपति सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала