https://hindi.sputniknews.in/20260708/ameriikii-hmlon-ke-baad-iiriaan-kii-sainy-kmaan-ne-kriaariaa-jvaab-dene-kaa-snklp-liyaa-11562768.html
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की सैन्य कमान ने 'करारा जवाब' देने का संकल्प लिया
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की सैन्य कमान ने 'करारा जवाब' देने का संकल्प लिया
Sputnik भारत
ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमांड, 'खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय' ने बुधवार को कहा कि ईरानी सेना "करारा जवाब" देगी।
2026-07-08T12:38+0530
2026-07-08T12:38+0530
2026-07-08T12:38+0530
विश्व
अमेरिका
ईरान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
होर्मुज स्ट्रेट
विदेश मंत्रालय
जहाजी बेड़ा
तेल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0b/10887018_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_0853ba40d59c2e780c58627413250b26.jpg
साथ ही कमान ने चेतावनी दी कि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रबंधन में अमेरिकी दखल की इजाज़त नहीं देगा।दरअसल, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों पर हमले के बाद मंगलवार को अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का नया दौर शुरू किया और ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने वाला लाइसेंस रद्द कर दिया। अमेरिकी हमलों के बाद पहले से ही नाजुक युद्धविराम पर दबाव और बढ़ गया है।ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास कई धमाकों की खबर दी है। इनमें केशम द्वीप पर छह, सिरिक शहर में सात और प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में कई अन्य धमाके शामिल हैं।ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौता ज्ञापन का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।
https://hindi.sputniknews.in/20260708/kiiv-men-yuukrenii-rikshaa-udyog-ke-thikaanon-pri-riuus-ne-kiyaa-hmlaa-riuusii-rikshaa-mntraaly-11562967.html
अमेरिका
ईरान
होर्मुज स्ट्रेट
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/05/0b/10887018_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_a959aaab5447456b95927a15289783c1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
अमेरिका, ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, होर्मुज स्ट्रेट, विदेश मंत्रालय, जहाजी बेड़ा, तेल
अमेरिका, ईरान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध, होर्मुज स्ट्रेट, विदेश मंत्रालय, जहाजी बेड़ा, तेल
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की सैन्य कमान ने 'करारा जवाब' देने का संकल्प लिया
ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान 'खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय' ने बुधवार को कहा कि ईरानी सेना अमेरिका को "करारा जवाब" देगी। कमान ने अमेरिकी सेना पर दक्षिणी ईरान के कुछ हिस्सों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इसे "खुला आक्रमण" करार दिया।
साथ ही कमान ने चेतावनी दी कि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रबंधन में अमेरिकी दखल की इजाज़त नहीं देगा।
सैन्य कमान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वाणिज्यिक जहाजों और तेल टैंकरों के लिए इस जलमार्ग से गुजरने का एकमात्र सुरक्षित रास्ता वही है, जिसे ईरान ने तय किया है।
दरअसल, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तीन टैंकरों पर हमले के बाद मंगलवार को अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का नया दौर शुरू किया और ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने वाला लाइसेंस रद्द कर दिया। अमेरिकी हमलों के बाद पहले से ही नाजुक युद्धविराम पर दबाव और बढ़ गया है।
ईरान के सरकारी मीडिया ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास कई धमाकों की खबर दी है। इनमें केशम द्वीप पर छह, सिरिक शहर में सात और प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में कई अन्य धमाके शामिल हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौता ज्ञापन का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।