राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता रोके जाने की रिपोर्ट को किया खारिज

© AP Photo / Ben CurtisIndia's Prime Minister Narendra Modi speaks as President Donald Trump listens during a news conference in the East Room of the White House, Thursday, Feb. 13, 2025, in Washington. (AP Photo/Ben Curtis)
India's Prime Minister Narendra Modi speaks as President Donald Trump listens during a news conference in the East Room of the White House, Thursday, Feb. 13, 2025, in Washington. (AP Photo/Ben Curtis) - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2026
सब्सक्राइब करें
भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने अमेरिका के साथ जल्द व्यापार समझौता करने से इनकार कर दिया है और वह बेहतर डील का इंतजार कर रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक पोस्ट में रॉयटर्स की रिपोर्ट को कोट-ट्वीट करते हुए गोयल ने कहा, "यह खबर पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और भ्रामक है।"

उन्होंने कहा, "जून में जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर दिल्ली आए थे, तो उनके साथ मेरी बहुत अच्छी बैठकें हुई थीं। दोनों पक्षों ने एक ऐसे समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो संतुलित और व्यावसायिक रूप से सार्थक हो तथा जिससे दोनों देशों के व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं को ठोस लाभ मिले।"

मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, "हमारी टीमें इस लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह से जुटी हुई हैं।"
गौरतलब है कि रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत ने अपने निर्यात पर अधिक अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने के खतरे के बावजूद वाशिंगटन के साथ व्यापार वार्ता में कड़ा रुख अपनाया है।
Evana, an oil tanker, is docked at El Palito port in Puerto Cabello, Venezuela, Sunday, Dec. 21, 2025.  - Sputnik भारत, 1920, 04.02.2026
भारत-रूस संबंध
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से रूसी तेल आपूर्ति पर असर नहीं: केप्लर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала