यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस को बाहर रखकर यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी तय करना असंभव: क्रेमलिन

© AP Photo / Teresa SuaresGerman Chancellor Friedrich Merz, left, and Ukraine's Volodymyr Zelenskyy attend the Coalition of the Willing summit on security guarantees for Ukraine, at the Hotel des Invalides in Paris, Monday, July 2026.
German Chancellor Friedrich Merz, left, and Ukraine's Volodymyr Zelenskyy attend the Coalition of the Willing summit on security guarantees for Ukraine, at the Hotel des Invalides in Paris, Monday, July 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 14.07.2026
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि रूस की भागीदारी के बिना यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी तय करना असंभव है। उन्होंने कहा कि रूस को इस प्रक्रिया से बाहर रखने की यूरोपीय देशों की कोशिश उन्हें यूक्रेन संकट के समाधान से भी दूर कर रही है।
उनकी यह टिप्पणी जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कीव के लिए तथाकथित सुरक्षा गारंटी तैयार करने की प्रक्रिया में रूस को शामिल न करने की बात कही थी।
पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, "चांसलर मेर्ज का बयान दिखाता है कि यूरोपीय देशों का रुख गतिरोध में पहुंच गया है। रूस की भागीदारी के बिना सुरक्षा गारंटी तय करना असंभव है।"
इसके अलावा पेस्कोव ने रूस में आतंकवादी और तोड़फोड़ की कई साजिशों को नाकाम करने के लिए रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के अधिकारियों की भी प्रशंसा की।
पिछले सप्ताह FSB ने कहा था कि यूक्रेनी विशेष सेवाओं ने पश्चिमी देशों के अधिकारियों की सीधी भागीदारी से रूस के सैन्य ठिकानों, रक्षा उद्योग के एक प्रमुख प्रतिष्ठान और रूसी रक्षा मंत्रालय के सैन्यकर्मियों पर ड्रोन के जरिए हमले करने की योजना बनाई थी।
पेस्कोव ने कहा, "इस सफल अभियान पर हम सभी रूसियों के साथ खुशी जाहिर करते हैं। हम अपने सुरक्षा अधिकारियों को बधाई देते हैं और उनके काम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала