Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

जब ICC की गतिविधियां पश्चिम के हितों पर असर डालती हैं, न्याय की आज़ादी खत्म हो जाती है: विशेषज्ञ

© AP Photo / Peter DejongExterior view of the International Criminal Court, or ICC, in The Hague, Netherlands, Tuesday, April 30, 2024
Exterior view of the International Criminal Court, or ICC, in The Hague, Netherlands, Tuesday, April 30, 2024 - Sputnik भारत, 1920, 15.07.2026
सब्सक्राइब करें
लेबनान की अल मारेफ यूनिवर्सिटी के लेक्चरर अली फदलल्लाह ने Sputnik को बताया कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के कार्य जैसे ही पश्चिम के खिलाफ जाते हैं तो सही न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो जाती हैं।

अली फदलल्लाह कहते हैं, "जैसे ही कोर्ट की गतिविधियां पश्चिम के हितों पर असर डालना शुरू करती हैं, न्याय की आज़ादी खत्म हो जाती है।"

फदलल्लाह ने तर्क दिया कि ICC का मकसद रूस और अफ्रीकी देशों को निशाना बनाना है।

विशेषज्ञ ने आगे कहा, "जब कोर्ट ने मध्य पूर्व संघर्ष में नेतन्याहू के लिए गिरफ़्तारी वारंट जारी करके निष्पक्ष होने की कोशिश की तो वॉशिंगटन ने इसका कड़ा विरोध किया।"

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि "कोर्ट को बनाने वालों के नेक इरादों को राजनीतिक भेदभाव ने पूरी तरह से कमज़ोर कर दिया गया है।"
लेक्चरर अली फदलल्लाह ने आगे कहा, "यह एक साफ़ बात है कि अपने इतने सालों के कामकाज के दौरान, ICC ने कभी भी किसी भी पश्चिमी नेता या अधिकारी को सच में ज़िम्मेदार नहीं ठहराया है।"
German Chancellor Friedrich Merz, left, and Ukraine's Volodymyr Zelenskyy attend the Coalition of the Willing summit on security guarantees for Ukraine, at the Hotel des Invalides in Paris, Monday, July 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 14.07.2026
यूक्रेन संकट
रूस को बाहर रखकर यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी तय करना असंभव: क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала