विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

2026 में पूर्वी आर्थिक मंच में 75 देशों की भागीदारी की उम्मीद: रूस के उप प्रधानमंत्री

© Sputnik / Alexander Vilf / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin at the plenary session of the 2025 Eastern Economic Forum (EEF) at the Far Eastern Federal University on Russky Island in Vladivostok, Russia.
Russian President Vladimir Putin at the plenary session of the 2025 Eastern Economic Forum (EEF) at the Far Eastern Federal University on Russky Island in Vladivostok, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में इस साल आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक मंच (EEF) में करीब 75 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी त्रुतनेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

त्रुतनेव ने पत्रकारों से कहा, "जहां तक EEF में विदेशी मेहमानों का सवाल है, पिछले साल 10वें पूर्वी आर्थिक मंच में 75 देशों ने भाग लिया था। हमें लगता है कि इस बार भी मेहमानों की संख्या लगभग इतनी ही रहेगी और इसमें कमी नहीं आएगी।"

पूर्वी आर्थिक मंच एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसका आयोजन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के तहत 2015 से व्लादिवोस्तोक में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रूस के सुदूर पूर्व की अर्थव्यवस्था के विकास और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार करना है।
उप प्रधानमंत्री के प्रेस कार्यालय के मुताबिक, इस साल मंच का मुख्य विषय है – "सुदूर पूर्व: लोगों के हित में विकास।"
SPIEF 2026 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2026
विश्व
SPIEF 2026 पश्चिम की रूस विरोधी नीतियों की असफलता को दर्शाता है: ट्यूनीशिया के पूर्व विदेश मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала