डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस-अस्त्र मिसाइल समझौता भारत के रक्षा क्षेत्र की नई ऊंचाई: पीएम मोदी

© AP Photo / Manish SwarupIndian Army soldiers display Unified rocket launcher systems and Brahmos missiles during the Republic Day parade celebrations in New Delhi, India, Monday, Jan. 26, 2026.
Indian Army soldiers display Unified rocket launcher systems and Brahmos missiles during the Republic Day parade celebrations in New Delhi, India, Monday, Jan. 26, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2026
सब्सक्राइब करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत रक्षा उत्पादन, निर्यात और मित्र देशों के साथ सहयोग के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों को लेकर हुए बड़े रक्षा समझौते का भी उल्लेख किया।
अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा, "आज रक्षा उत्पादन हो, रक्षा निर्यात हो या मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग, भारत लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। दुनिया का भरोसा भारत के रक्षा उपकरणों और तकनीक पर बढ़ रहा है।"
ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों से संबंधित इस समझौते की घोषणा इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान की गई थी।
ब्रह्मोस भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जबकि अस्त्र भारत में विकसित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।
PM Modi in Indonesia - Sputnik भारत, 1920, 07.07.2026
राजनीति
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ की द्विपक्षीय बैठक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала