- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस के खाबरोव्स्क शहर का निवासी न्यूज़ीलैंड के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार: FSB

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 27.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने बताया कि रूस के खाबरोव्स्क शहर के एक निवासी को न्यूज़ीलैंड की ख़ुफ़िया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

FSB ने कहा, "रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने देशद्रोह के संदेह में एक रूसी नागरिक की अवैध गतिविधियों का पता लगाकर उन्हें विफल किया है। जांच में पता चला कि 1971 में जन्मा खाबरोव्स्क का निवासी स्वेच्छा से न्यूज़ीलैंड की सुरक्षा एवं ख़ुफ़िया सेवा के प्रतिनिधियों के संपर्क में आया था।"

जारी बयान के अनुसार, आरोपी ने "विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी के निर्देश पर विदेशी ईमेल और मैसेजिंग प्लाटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करते हुए ऐसी जानकारी न्यूज़ीलैंड की ख़ुफ़िया एजेंसी को भेजी, जिसका उपयोग रूस की सुरक्षा के ख़िलाफ़ किया जा सकता है।"
FSB ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ख़िलाफ़ देशद्रोह की धारा के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
FSB ने कहा, "आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"
FSB - Russian Security Service - Sputnik भारत, 1920, 22.07.2026
Sputnik मान्यता
रूस यूक्रेनी आतंकी साजिशों को विफल कर रहा है, दुश्मन के हौसले पस्त: FSB अल्फा ग्रुप के अनुभवी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала