- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस ने महंगे ज़ेनॉन की जगह किफायती क्रिप्टॉन पर आधारित अंतरिक्ष इंजन पेश किया

© AP Photo / Roscosmos State Space CorporationThis undated photo provided by Roscosmos shows the International Space Station. On Monday, Oct. 9, 2023, the Russian space agency said there was a leak in a backup coolant line for a new science lab at the station, but the crew and station aren't in danger
This undated photo provided by Roscosmos shows the International Space Station. On Monday, Oct. 9, 2023, the Russian space agency said there was a leak in a backup coolant line for a new science lab at the station, but the crew and station aren't in danger - Sputnik भारत, 1920, 28.07.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी इंजीनियरों ने अंतरिक्ष यानों के लिए क्रिप्टॉन ईंधन पर चलने वाला नया प्लाज़्मा थ्रस्टर विकसित किया है। इस प्लाज़्मा थ्रस्टर के निर्माताओं के हवाले से रूसी मीडिया ने जानकारी दी है कि इस तकनीक से बड़े सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन (उपग्रहों के नेटवर्क) को तैयार करने की लागत में भारी कमी आएगी।
मास्को एविएशन इंस्टीट्यूट और मास्को इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने इस इंजन को विकसित किया है।
क्रिप्टॉन ज़ेनॉन की तुलना में 5-10 गुना सस्ता है और इसकी उपलब्धता भी कहीं अधिक है।
इंजन को कक्षा में कम से कम 7 वर्ष तक संचालन के लिए बनाया गया है। यह प्रणाली 7,500 घंटे से अधिक कुल थ्रस्ट प्रदान कर सकती है और इसे कई बार रीस्टार्ट किया जा सकता है।
रूस के स्फेरा जैसे बहु-उपग्रह कार्यक्रमों के विस्तार के लिए किफायती प्रणोदन प्रणाली की आवश्यकता के कारण ज़ेनॉन से क्रिप्टॉन की ओर बदलाव हुआ है।
जैसे-जैसे अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या दर्जनों से बढ़कर हजारों में पहुंच रही है। ऐसे में प्रणोदक (फ्यूल) के खर्च में 80-90% की यह कमी इन बड़े अंतरिक्ष कार्यक्रमों को बजट के अनुकूल और व्यावहारिक बनाने में बेहद मददगार साबित होगी।
Soyuz MS-28 Delivers New Crew to ISS: Infographic - Sputnik भारत, 1920, 17.04.2026
रूस की खबरें
प्लेसेत्स्क अंतरिक्ष केंद्र से उपग्रहों के साथ सोयुज-2.1b लॉन्च किया गया: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала